- Back to Home »
- State News »
- दिल्ली के बाद अब पंजाब शराब निति की भी जांच हो...सुनील जाखड़ ने की मांग
जाखड़ ने कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से संपर्क करेगा और राज्य की आबकारी नीति की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराये जाने की मांग करेगा। जाखड़ ने दावा किया है कि पंजाब की आबकारी नीति भी दिल्ली की तर्ज पर तैयार की गयी है। सुनील जाखड़ ने संवाददाताओं से कहा,जिस आबकारी नीति के लिए केजरीवाल को आज यह दिन देखना पड़ा है, उसी मॉडल को उनकी सरकार ने पंजाब में दोहराया है। ईडी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी की तत्कालीन आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गुरुवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद दिल्ली और कुछ राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाखड़ ने कहा कि भाजपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ईडी जांच की मांग को लेकर शनिवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलेगा।
.jpeg)
.jpeg)