- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- फेफड़ों को सीधा नुकसान पहुंचाने का काम करती है ये चीजे...
Posted by : achhiduniya
28 March 2024
शराब,तंबाकू, सिगरेट के अलावा कुछ ऐसी
चीजें हैं जिनका सेवन करने से फेफड़ों पर सीधा असर पड़ता है और लंग्स कैंसर जैसी भयानक बीमारी भी हो सकती है। शरीर के सही
तरीके से काम करने के लिए फेफड़ों का ठीक होना बेहद जरुरी होता है। शराब का सीधा
असर लिवर पर होता है। लिवर के साथ ये आपके फेफड़ों की भी खराब कर सकती है। एल्कोहॉल
में सल्फाइट और एथेनॉल होता है,जिससे अस्थमा हो सकता है। गर्मी के मौसम में लोग
राहत पाने के लिए अक्सर कोल्ड ड्रिंक्स या ठंडी चीजों का सेवन करते हैं। गर्मी
की
वजह से लोग इसे ज्यादा पीने लगते हैं। इससे गले को ठंडक तो मिल जाती है, लेकिन ये
खांसी और बलगम को बढ़ा सकता है,जिन लोगों को अस्थमा है उन्हें खासकर इससे दूर रहना
चाहिए। खाने में ज्यादा नमक का
सेवन भी फेफड़ों को खराब कर सकता है। फेफड़ों में सूजन हो जाती है और अस्थमा भी हो सकता है इसलिए
कोशिश करें कि कम नमक वाला खाना ही खाएं। बाहर का तला हुआ खाना
खाने से लंग्स कैंसर होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। इनमें कार्ब्स होते हैं
जिससे शरीर में कार्बनडाई ऑक्साइड बनती है और फेफड़े भी खराब हो सकते हैं इसलिए
बाहर का तला-भूना खाने से बचना चाहिए।


