Posted by : achhiduniya 28 March 2024

भाजपा की ओर से तैयार किए जा रहे आरोप पत्र का फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स सहित दूसरे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही उसको छपवाकर शहर से लेकर गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस, बीजेपी के आरोप पत्र का किस तरह से जवाब देती है। लोकसभा चुनाव को सफल बनाने के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। यही वजह है कि अब वह अपनी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ-साथ प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों का काला चिट्ठा भी तैयार कर रही है, ताकि आरोप पत्र के माध्यम से आमजन तक कांग्रेस पार्टी की असलियत बताई जा सके। ये जानकारी भाजपा के आरोप पत्र समिति के प्रभारी गोविंद मालू ने दी। उन्होंने अपनी चुनावी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा, देखिए भारतीय 
जनता पार्टी की 10 साल की उपलब्धियों को हम जनता तक लगातार पहुंच रहे हैं। हम अलग-अलग माध्यम और अलग-अलग अभियानों के जरिए 60 साल के कांग्रेस के फेलियर को भी जनता तक पहुंचाएंगे। हम 10 साल की यूपीए की असफलता को भी जनता तक पहुंचाएंगे। मालू ने कहा कि हम अटल जी की सरकार की 5 साल और पीएम मोदी के कार्यकाल की 10 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही 15 माह की कमलनाथ सरकार की विफलताएं, भ्रष्टाचार और दिग्विजय सिंह सरकार की नाकामयाबियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे

भारतीय जनता पार्टी मोदी की गारंटियों को हर एक बूथ से लेकर घर-घर तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। वहीं, कांग्रेस को घेरने के लिए आरोप पत्र भी बना रही है। इस आरोप पत्र के जरिए प्रदेश से लेकर जिला और बूथ स्तर पर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में घेरा जाएगा। भाजपा की रणनीति से बेपरवाह मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि जो खुद आरोपित हो वह दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा का आरोप पत्र तो आने दीजिए, वह एक सर्कस और जोकर का काम करेगा। मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ की 15 माह की सरकार के कार्यकाल को आप 21 साल में से घटा दीजिए। 


उसके बाद तो भारतीय जनता पार्टी की दो दशक से सरकार है। इसके बावजूद 20 साल पुराने गड़े मुर्दों को लेकर अगर भाजपा आरोप पत्र बना रही है, तो यह उसकी मानसिक विकलांगता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का आरोप पत्र तो आने दीजिए, वह एक सर्कस जोकर का काम करेगा। उन्होंने कहा कि जो खुद आरोपित है,वह विपक्ष पर आरोप लगा रहे हैं और वह भी 20 साल पुराने. यदि हमने कोई अपराध किया था, तो इन्हें सत्ता में रहते हुए हमें सजा कर देना था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -