- Back to Home »
- Discussion »
- ईवीएम गड़बड़ी मुद्दा, मुख्य चुनाव आयुक्त ने कही बात....
Posted by : achhiduniya
17 March 2024
पिछले चुनाव की तरह
इस बार भी ईवीएम विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष का कहना है कि EVM को लेकर देशभर में एक परसेप्शन है और इसकी
विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इस देश की जनता EVM और VVPAT को लेकर
चिंतित हैं। हालांकी विपक्ष के EVM पर सवाल
उठाने से पहले ही आयोग ने उनकी शंका दूर करने की कोशिश की। मुख्य चुनाव आयुक्त
राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम 100 फीसदी
सेफ है। जो लोग ईवीएम में खामी निकालते हैं, उन पर कटाक्ष करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, अधूरी हसरतों का इल्जाम हर बार हम पर लगाना ठीक
नहीं, वफा खुद से नहीं होती खता ईवीएम की कहते हो।
.jpeg)
.jpeg)