Posted by : achhiduniya 25 April 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेली के आंवला में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यूपी के ओबीसी समाज को गारंटी दे रहा हूं कि मैं आपके आरक्षण का अधिकार सपा और कांग्रेस को छीनने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी है। पीएम मोदी ने कहा, इंडी गठबंधन किसी भी हद तक जा सकता है। कांग्रेस का खतरनाक पंजा आपका हक छीनने वाला है। OBC, SC के आरक्षण का एक हिस्सा कांग्रेस के एक खास वोट बैंक को दिया जाएगा। यह जानकारी सपा को है, लेकिन, उन्होंने चुप्पी साध रखी है। 


पीएम मोदी ने आगे कहा, कांग्रेस का इरादा है कि OBC का आरक्षण छीनकर उनके खास पसंद वालों को दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के इन इरादों पर सपा के शहजादे ने भी चुप्पी साध रखी है, यानी उनका कांग्रेस के इस इरादे पर पूरा-पूरा समर्थन है। मातृशक्ति अपने बच्चों के लिए सोना-चांदी, घर बना रही है। इस पर कांग्रेस-सपा की नजर पड़ गई है। यह मंगलसूत्र छीनने की बात करते हैं। कोई मां-बहन मंगलसूत्र छीनने देगी क्या? इनकी नीयत ठीक नहीं है। कांग्रेस ने कहा है कि आपकी मृत्यु के बाद आपकी संपत्ति आपके बच्चों को नहीं मिलेगी।
ऐसा टैक्स लगाएंगे कि आपकी संपत्ति जब्त हो जाएगी। अगर 4 कमरे हैं तो 2 कमरे कांग्रेस और सपा वाले दबोच लेंगे। 10 बीघा जमीन में 5 बीघा दबोच लेंगे। पीएम मोदी ने यह बात सैम पित्रोदा के 'विरासत टैक्स' वाले बयान को निशाना बनाते हुए कही। उत्तर प्रदेश में सपा के ठेकेदार जो खुद को यदुवंशी बताते हैं, ऐसे सपा के परिवारवादी श्रीकृष्ण की बेइज्जती करने वालों की आरती उतार रहे हैं। उन्होंने कहा, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। सपा-कांग्रेस का इंडी गठबंधन तुष्टीकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। सपा-कांग्रेस वाले पहले आए दिन कहते थे कि बीजेपी वाले बड़ी-बड़ी बातें करते हैं,



वे हमारा मजाक उड़ाते थे ,कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे और गालियां देते थे,लेकिन आपके आशीर्वाद से हमने मंदिर भी बनवाया, प्रभु रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भी हो गई। हमने उन्हें निमंत्रण भी दिया, लेकिन उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी ध्वनि मत से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 10 साल तक की सजा का है प्रावधान।@ PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक्शन, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल युवती के खिलाफ FIR @ चीन के दम पर उछलने वाले PAK को भारत की नेवी से लग रहा डर, पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कबूलनामा।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ IIT प्रोफेसर पर प्रियंका गांधी की ‘गोमूत्र’ वाली टिप्पणी की 215 शिक्षाविदों ने की आलोचना, पत्र लिखकर बताया उनका योगदान।@ 6 महीने से न विधायक न MLC फिर कैसे मंत्री बने हैं दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा सवाल।@ पंजाब पेपर लीक विवाद दिल्ली पहुंचा; AAP ऑफिस पर BJP का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।@ MLC बनाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, बेंगलुरु की समाजसेवी महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप।@ आप कोर्ट नहीं हैं, सिर्फ सलाह या सिफारिश दे सकते,SC ने अनुसूचित जाति आयोग की शक्तियों पर किया बड़ा कमेंट।@ देश की सुरक्षा खतरे में', हाईकोर्ट ने पुलिस को कानून के दुरुपयोग पर लगाई फटकार।@ Meta ने गलती के बाद ली बड़ी सीख- अब PM मोदी समेत प्रमुख हस्तियों की पोस्ट पर रहेगी विशेष निगरानी-सूत्र।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -