- Back to Home »
- Crime / Sex »
- 7 मई तक अरविंद केजरीवाल,कविता और चनप्रीत सिंह की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई..
Posted by : achhiduniya
23 April 2024
कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की
एक याचिका को खारिज कर दिया था। इसमें केजरीवाल ने मांग की थी कि उन्हें पत्नी
सुनीता केजरीवाल की मौजूदगी में अपने डॉक्टर्स से रोजाना 15 मिनट तक मेडिकल कंसल्टेशन की इजाजत दी जाए। हालांकि, कोर्ट ने निर्देश दिया कि केजरीवाल को जरूरी मेडिकल
इलाज दिया जाए। अदालत ने ये भी कहा कि तिहाड़ जेल अधिकारी एम्स डायरेक्टर के जरिए
गठित एक मेडिकल बोर्ड को नियुक्त करेंगे, जिसमें
एक एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और डायबेटोलॉजिस्ट शामिल होंगे।
बोर्ड यह तय करेगा कि
केजरीवाल के खून में ग्लूकोज की मात्रा को कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन की जरूरत
है या नहीं। साथ ही बोर्ड उनके स्वास्थ्य संबंधी अन्य पहलुओं पर भी गौर करेगा। दिल्ली
की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के.कविता और चनप्रीत
सिंह की न्यायिक हिरासत 7 मई
तक बढ़ा दी है। दिल्ली शराब नीति मामले
में तीनों की हिरासत को 14 दिनों
तक बढ़ाया गया है। इस तरह दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल अभी तिहाड़ जेल में ही रहने
वाले हैं। कविता को भी तिहाड़ जेल में रखा गया है।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने कविता की
न्यायिक हिरासत सीबीआई के केस में बढ़ाई है, जो दिल्ली शराब नीति से ही जुड़ी हुई है। केजरीवाल, कविता और चनप्रीत को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत
में पेश किया गया था। अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले महीने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसी तरह से केजरीवाल की
गिरफ्तारी से लगभग एक हफ्ते पहले 15 मार्च
हैदराबाद से ईडी ने कविता को अरेस्ट किया। चनप्रीत की गिरफ्तारी 15 अप्रैल को हुई थी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)