- Back to Home »
- Politics »
- वायनाड से फिर चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी…भरा नामांकन
Posted by : achhiduniya
03 April 2024
केरल के वायनाड से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार
(03 अप्रैल)
को अपना नामांकन कर दिया है। इससे
पहले उन्होंने एक रोड शो किया जिसमें उनके साथ कांग्रेस महासचिव और उनकी बहन
प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा,आपका सांसद होना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं आप सबको
अपनी छोटी बहन प्रियंका जैसा ही समझता हूं। यहां जंगली जानवर का शिकार
बनते इंसान
का मुद्दा बड़ा है। मेडिकल कॉलेज का मुद्दा है। मैंने सारे मुद्दे उठाए, सीएम को पत्र लिखा लेकिन कुछ नहीं हुआ। जब केंद्र और
केरल में हमारी सरकार होगी हम आपकी सारे मुद्दे हल करेंगे। यूडीएफ हों या एलडीएफ सब मेरे
परिवार की तरह हैं। भले ही विचारधारा का फर्क हो। बीते पांच सालों में मुझे आपके
साथ बहुत कुछ सीखने को मिला है। रोड शो में हजारों की संख्या में कांग्रेस
कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पार्टी ने कहा कि रोड शो दोपहर के आसपास सिविल
स्टेशन के पास खत्म हुआ, जिसके
बाद राहुल गांधी जिला कलेक्टर को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राहुल गांधी के खिलाफ
के.सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है। वायनाड में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इस तारीख को 13 राज्यों की 89 सीटों
पर मतदान होगा।


