- Back to Home »
- Politics »
- भ्रष्टाचारियो का टोला कुछ बेल पर हैं या फिर जेल में….बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
Posted by : achhiduniya
03 April 2024
शहडोल से
लोकसभा चुनाव प्रचार में चुनावी प्रचार करने पहुचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
जेपी नड्डा, सोनिया
गांधी, राहुल
गांधी, केजरीवाल, लालू यादव, चिदम्बरम
सहित सभी विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने इंडिया अलायन्स को भ्रष्टाचारियों
और परिवादवाद का टोला कहते हुए तंज कसा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा टोला
या तो बेल पर हैं या फिर जेल में। शहडोल लोकसभा
से भाजपा प्रत्याशी हिमान्द्री
सिंह के चुनावी प्रचार पर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विरोधी नेताओं और
इंडिया अलायन्स को परिवादवाद और भ्रष्टाचार का टोला बताया। नड्डा ने कहा कि मोदी
जी की लड़ाई देश को विकास कर आगे ले जाने की है। उन्होंने देश मे किसान- जनता के
साथ सभी का विकास किया है। जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार फिर
शहडोल में कमल खिलाकर शहडोल संसदीय क्षेत्र को विकास की ओर और आगे ले जाएं और हिमान्द्री सिंह को फिर एक बार भारी बहुमत से जीत दिलवाएं।
इस चुनावी जनसभा को मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी
संबोधित किया। चुनावी प्रचार पर शहडोल पहुंचे जेपी नड्डा के साथ प्रदेश के
मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश
अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश
मन्त्री प्रहलाद पटेल और शहडोल संसदीय क्षेत्र के सभी विधायक भाजपा नेता और बड़ी
संख्या में कार्यकर्ता जनसभा में मौजूद रहे।


