- Back to Home »
- Politics »
- घर वापस आओ या गोली खाने के तैयार रहो... केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
Posted by : achhiduniya
22 April 2024
कांकेर लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होगा। यहां से भोजराज नाग को बीजेपी ने अपना
प्रत्याशी बनाया है। BJP के पक्ष
में वोट मांगने के लिए सोमवार को स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी
छत्तीसगढ़ के कांकेर पहुंचे।
यहां हुई आमसभा में नक्सलियों को खुली चुनौती दी। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ से
नक्सलवाद का खात्मा करना है। भाजपा देश के कई राज्यों में नक्सलवाद का खात्मा कर
चुकी है। हम छत्तीसगढ़ से भी आने वाले दो से तीन सालों में नक्सलवाद को उखाड़
फेकेंगे,इसलिए नक्सलियों से कह रहा हूं कि
सरेंडर कर दो वरना गोली खाने तैयार हो
जाओ। 5 सालों तक
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार
थी तब नक्सलियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। विष्णु साय सरकार में 90 नक्सलियों को मार गिराया है। 123 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और 250 ने सरेंडर किया है। इस देश से नरेंद्र मोदीजी ने
आतंकवाद को समाप्त किया और नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। दरअसल लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को
छत्तीसगढ़ के कांकेर पहुंचे,बता दें कि ये वही जिला है जहां के जंगलों में हालही
में सुरक्षा बलों ने एक साथ 29 नक्सलियों
को ढेर किया है।
.jpeg)
.jpeg)