- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- शहद-लहसुन खाने के चमत्कारिक फायदे....?
Posted by : achhiduniya
22 April 2024
लहसुन को शहद में
डालकर रखने और रोजाना एक लहसुन खाने पर दिल की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है। इस तरह
लहसुन खाने पर ब्लड प्रेशर कम हो सकता है,कॉलेस्ट्रोल कम होता है,ब्लड क्लोटिंग का खतरा कम होता है और रक्त वाहिनियां अवरुद्ध नहीं होती हैं। इस चलते
दिल की सेहत
बेहतर होने में मदद मिल सकती है। एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से
भरपूर होने के चलते शहद वाले लहसुन खाने पर खांसी, जुकाम और मौसमी दिक्कतें दूर रहती हैं। ये
लहसुन बैक्टीरिया का खात्मा करता है जिससे सेहत अच्छी
रहती है। बैक्टीरिया
फूड पॉइजनिंग की
दिक्कत को भी बढ़ावा देता है। ऐसे में पाचन को दुरुस्त रखने और फूड पॉइजनिंग
जैसी दिक्कतों के खतरे को कम करने में भी शहद वाले लहसुन का असर दिखता है। मेमोरी
और ब्रैन हेल्थ को बेहतर करने में भी यह शहद वाला लहसुन फायदेमंद हो सकता है। यह दिमाग
को बीमारियों
के खतरे से बचाता है। इससे उम्र से जुड़ी बीमारियां कम होती
हैं और ब्रेन डैमेज का खतरा कम होता है। इस तरह से लहसुन को खाया जाए तो शरीर
की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती
है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बेहतर हो तो शरीर बार-बार रोगों का
शिकार नहीं होता है। शरीर पर होने वाली एलर्जी, रैशेज और एक्ने की दिक्कत को दूर करने में भी इस शहद वाले
लहसुन का असर दिखता है।
.jpeg)
.jpeg)