- Back to Home »
- Tours / Travels »
- रेल में बनाई रील तो जुर्माना और जेल.....
Posted by : achhiduniya
10 April 2024
दिल्ली मेट्रो में रील बनाने और कई अश्लील हरकतें करने
के वीडियो सामने आए, जिसके
बाद मेट्रो में लगातार चौकसी बढ़ा दी गई है और ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना
भी वसूला जा रहा है। दिल्ली मेट्रो में रील बनाने पर आपसे 500 रुपये तक का जुर्माना वसूला जा सकता है, अगर आप अश्लील हरकतें या फिर लोगों को परेशान कर रहे
हैं तो आपको पुलिस के हवाले भी किया जा सकता है यानी रील बनाने को लेकर आपको जेल
की हवा भी खानी पड़ सकती है। दिल्ली मेट्रो की तरफ से कई बार ऐसा नहीं करने की
चेतावनी दी
जाती है। रील बनाने वाले के खिलाफ धारा 59 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि ये मामला सिर्फ
दिल्ली का नहीं है, देश
के कई शहरों में मेट्रो ट्रेन चल रही है और युवा इनमें रील बना रहे हैं। इनमें से
ज्यादातर रील्स ऐसी हैं, जो
काफी वायरल होती हैं। इसी को देखते हुए पुलिस और मेट्रो कर्मचारी लगातार ऐसे लोगों
पर नजर रख रहे हैं। अब अगर आप या आपका कोई दोस्त भी मेट्रो में ऐसे ही वीडियो शूट
करता है तो उसे सावधान कर दें, क्योंकि
ये रील उसे सलाखों के पीछे भी पहुंचा सकती है।
.jpeg)
.jpeg)