- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- दूरदर्शन के ऑरेंज लोगो से भड़का विपक्ष लगाया भगवा करण का आरोप...
Posted by : achhiduniya
20 April 2024
दूरदर्शन के मूल संगठन के पूर्व प्रमुख और तृणमूल सांसद
जवाहर सरकार ने भी कहा कि चुनाव से ठीक पहले दूरदर्शन के लोगो का भगवाकरण देखकर
दुख हुआ। उन्होंने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा, नेशनल ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक फ्लैगशिप लोगो
को भगवा रंग में रंग दिया है। इसके पूर्व सीईओ के रूप में, मैं इसके भगवाकरण को चिंता के रूप में देख रहा हूं और महसूस
कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह अब प्रसार
भारती नहीं- यह प्रचार भारती है। प्रसार भारती के मौजूदा बॉस जवाहर सरकार से असहमत
दिखे। उन्होंने इस कदम को वीजुअल की खूबसूरती के लिए जरूरी बताया। उन्होंने इस बात
पर भी ज़ोर दिया कि रंग ऑरेंज था। द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए,गौरव द्विवेदी ने कहा कि ब्राइट, आकर्षक रंग का उपयोग चैनल की ब्रांडिंग और वीजुअल
सौंदर्यीकरण पर
आधारित है। उन्होंने यह भी
कहा कि सिर्फ लोगो ही नहीं चैनल ने नई लाइटिंग और उपकरणों समेत
अपने लुक और फील को भी अपग्रेड किया है। जवाहर सरकार साल 2012 से 2016 तक
दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की देखरेख करने वाली वैधानिक संस्था प्रसार भारती के
सीईओ के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। नए लोगो पर अपना विरोध जताते हुए उन्होंने एक
वीडियो में कहा,यह देखना
काफी अनुचित है कि नेशनल ब्रॉडकास्टर ने अपनी ब्रांडिंग के लिए भगवा रंग चुना
उन्होंने इस कदम को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी बताया जो
उम्मीदवारों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए चुनाव से पहले लगाए गए
प्रतिबंधों का हिस्सा है।
वहीं डीडी के
नए लोगो को ऑनलाइन आलोचना में कई
यूजर्स ने कहा-यह भगवा है, यह कदम
चुनाव से ठीक पहले उठाया गया है। दरअसल दूरदर्शन के अंग्रेजी समाचार चैनल डीडी न्यूज ने हाल ही में एक्स पर एक नया प्रमोशनल वीडियो शेयर
कर नए लोगो का खुलासा किया। डीडी न्यूज ने
कैप्शन में लिखा,हालांकि हमारे मूल्य वही हैं, हम अब एक नए अवतार में मौजूद हैं। एक ऐसी न्यूज जर्नी के लिए तैयार हो जाइए जो
पहले कभी नहीं हुई...बिल्कुल नए डीडी न्यूज का अनुभव लें।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)