- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र पहले चरण के मतदान में हुई इतने प्रतिशत वोटिंग...
Posted by : achhiduniya
19 April 2024
महाराष्ट्र में 3 बजे तक
भंडारा-गोंदिया में 45.8
फीसदी, चंद्रपुर में 43.48 फीसदी, गढ़चिरौली-चिमूर में
55.79 फीसदी, नागपुर में 38.43 फीसदी और रामटेक में
40.10 फीसदी मतदान हुआ है।
महाराष्ट्र में शाम छह बजे तक 55.29 वोटिंग दर्ज की गई है। महाराष्ट्र की पांच लोकसभा
सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
वर्धा में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के विकास का
चुनाव है। दस सालों के अंदर 25 करोड़ लोगों की गरीबी से बाहर निकालने का काम
किया है।
उन्होंने कहा कि देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है और अब मोदी की गारंटी देख
रहा है। महाराष्ट्र में लोकसभा की पांच सीटों पर शाम पांच बजे तक आंकड़ों के
मुताबिक, सभी पांच सीटों पर 54.85 फीसदी वोटिंग हुई है।
रामटेक सीट पर 52.38
फीसदी, नागपुर में 47.91 फीसदी, भांडारा गोंदिया में
56.87 फीसदी, गढ़चिरौली चिमूर सीट
पर 64.15 फीसदी और चंद्रपुर
सीट पर 55.11
फीसदी
वोटिंग हुई है।
कुल 97
उम्मीदवारों
की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। पहले चरण की सीट में नागपुर भी शामिल है जहां से
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता नितिन गडकरी मैदान में हैं। नतीजे 4 जून को आएंगे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)