- Back to Home »
- Politics »
- बीजेपी ने बीमारू छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाया...बेमेतरा में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह
Posted by : achhiduniya
26 April 2024
मध्य प्रदेश की गुना और राजगढ़ सीट पर चुनावी सभा की उसके बाद
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आमसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा
कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण नक्सलवाद का पालन पोषण किया। 2014 में मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने, 10 वर्ष के अंदर पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त हुआ, लेकिन छत्तीसगढ़ में बच गया, क्योंकि यहां भूपेश कका की पंजा छाप सरकार थी। जब आपने
विष्णुदेव साय को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया, 4 महीने के अंदर ही प्रदेश से 90 नक्सलियों को समाप्त
किया, 123 लोग अरेस्ट किए गए और सवा दो सौ लोग
हथियार छोड़कर शरण में आए। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, छत्तीसगढ़ बनाने का विरोध करती थी। BJP के नेता
और पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत
रत्न' अटल
बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ बनाया. 20 साल तक, प्रदेश में भाजपा सरकार चली, इस दौरान बीजेपी ने बीमारू छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़
बनाया। जो लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण
ठुकरा दें, उन्हें
देश पर राज करने का कोई हक नहीं है। अमित शाह ने
कहा वोट बैंक की लालच में, कांग्रेस ने अनेकों वर्षों तक जम्मू-कश्मीर
में धारा-370 को संभाल कर रखा। आप सब ने मोदी जी
को दूसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया। मोदी जी ने
जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर को देश
का अभिन्न अंग बनाया।

