Posted by : achhiduniya 24 April 2024

पीएम मोदी ने आतंकवाद और नक्सल मुद्दे पर कांग्रेस को टारगेट करते हए कहा कि कांग्रेस देश को तबाह करना चाहती है। आतंकवाद और नक्सल कांग्रेस के कारण ही फैला। जो निर्दोषों और जवानों पर हमला करते हैं,अगर वे मारे जाएं तो कांग्रेस वाले उन्हें शहीद कहते हैं। ये शहीदों का अपमान है। ऐसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है। आज जब मैं सरगुजा आया हूं तो कांग्रेस की मुस्लिम लीग की सोच को देश के सामने रखना चाहता हूं। जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों को निशाना बनाया। पीएम मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस का मेनिफेस्टो आया उसी दिन मैंने कह दिया था कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर मुस्लिम लीग की छाप है। बाबा साहब ने आरक्षण धर्म के आधार पर देने का विरोध किया 
था,लेकिन कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया। वो भी एसटी, एससी और ओबीसी कोटे से। कांग्रेस एसटी, एससी और ओबीसी का आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कहना हर परिवार की संपत्ति का एक्स रे करेंगे और उसे अपने वोट बैंक को बांट देंगे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है,लेकिन कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है। 
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में देश तेजी से विकास कर रहा है। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार ने किसानों को धान की कीमत दी, अब तेंदूपत्ता संग्राहकों को ज्यादा पैसा मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की माता बहनों को महतारी वंदन का लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार में घोटाले हुए,अब कांग्रेस की घोटालेबाजों पर एक्शन हो रहा है। पीएम मोदी ने जनता से कहा कि साथियों मैं यहां आपसे विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए आया हूं। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ताकते ये नहीं चाहती कि भारत शक्तिशाली हो,अगर भारत शक्तिशाली हो गया तो ऐसी ताकतों का खेल ही बिगड़ जाएगा। 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।  पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कहा,आपके जीवित रहने तक कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी और जब जीवित नहीं रहेंगे तो आप पर विरासत कर का बोझ लाद देगी। पूरी कांग्रेस को अपनी पैतृक संपत्ति मानकर जिन लोगों ने अपने बच्चों को दे दी, अब वो नहीं चाहते कि भार​तीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शेयर बाजार हुआ क्रैश, सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी में भी तेज गिरावट।@ बच्चों का नाम राहुल गांधी रखें या लालू यादव, माता-पिता को कौन रोक सकता है, सुप्रीम कोर्ट।@ भारतीय वैज्ञानिकों को कामयाबी! चांद पर बर्फ के नए सबूत खोजे।@ पाकिस्तान में भीषण बस दुर्घटना, 20 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल।@ अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के.एल. शर्मा ने नामांकन दाखिल किया।@ दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर ED,CBI से मांगा जवाब।@ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज।@ पाकिस्तान सभी पहलुओं पर सबसे संदिग्ध 'ट्रैक रिकॉर्ड' वाला देश,UN में भारत। @ अमेठी में सेवा और सच्चाई की राजनीति वापस लाएंगे, प्रियंका गांधी वाड्रा।@ राजीव गांधी की हत्या के बाद इजरायल की तरफ से शेयर की गई खुफिया जानकारी गायब हो गई,विशेषज्ञ।
Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

[1] उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक:- पदनाम:- मैनेजर व अन्य,पद संख्या:-233,आवेदन ऑनलाइन:- cooperative.uk.gov.in/ अंतिम तिथी:- 30/4/2024. [2] SSC :- पद नाम:- क्लर्क व अन्य,पद संख्या:-3712, आवेदन ऑनलाइन:- https://ssc.gov.in/ अतिम तिथी 07/5/2024 [3] झारखंड हाईकोर्ट:- पदनाम:- असिस्टेंट/क्लर्क, पद संख्या:- 410,आवेदन ऑनलाइन:- https:// jharkhandhighcourt.nic.in/ अंतिम तिथी: 09/5/2024 [4] RBI CRPF :- पद नाम:- सब इन्स्पेक्टर व अन्य,पद संख्या:-4660,आवेदन ऑनलाइन:- rpf.indianrailways.gov.in/RPF/ अंतिम तिथी:- 14/5/2024 [5] SSB,ODISHA:- पद:-जूनियर एनालिस्ट{ फूड},पद संख्या:-417, आवेदन ऑनलाइन:- https:// upsssc.gov.in/ अंतिम तिथी:- 15/5/2024

Important....Video

= "Aero modelling के प्रकारों की जानकारी दी डॉ राजेश जोशी ने" "श्री राम पर दिए उद्धव ठाकरे के बयान से मचा बवाल” "जिल्हाधिकारी विपिन इटनकर ने की अधिक से अधिक मतदान की अपील #news विकास ठाकरे कांग्रेस नागपुर लोकसभा उम्मीदवार से Editor in chief Anil Sabhwani के सवाल" "वैधकिय सहायता कक्ष दिलाएगा हॉस्पिटल के भ्रष्टाचार से शोषित मरीजों को न्याय" "पत्रकारो के सवाल पर भड़के BJP महाराष्ट्र प्रभारी UP पूर्व DCM दिनेश शर्मा"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -