Posted by : achhiduniya 24 April 2024

अब तक हम जूते खरीदते समय नंबर से साइज का पता लगते ठे लेकिन यह प्रणाली यूके द्वारा निर्धारित साइज होती थी। जूतों के बाजार में अभी तक साइज के लिए कोई भारतीय मानक प्रणाली नहीं थी,लेकिन अब देश में स्थानीय मानक प्रणाली से जूतों का साइज तय किया जाएगा। इस सिस्टम का नाम 'भा' रखा गया है। जल्द ही इसे बाजार में लागू किया जाएगा। भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है और एक भारतीय  के पास अब औसतन 1.5 फुटवियर हैं। यह दुनिया के सबसे बड़े बाजारों और जूतों के निर्माताओं में से एक है। जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन ऑर्डर किए गए करीब 50 प्रतिशत जूते ग्राहकों द्वारा वापस कर दिए गए थे। वजह जूतों की सही फिटिंग का नहीं होना था। भारतीय साइज प्राणाली 'भा' के साथ उपयोगकर्ताओं और फुटवियर निर्माताओं दोनों को लाभ हो सकता 
है। अमेरिकी और यूके साइज प्रणालियों के तहत जूतों के साइज संकीर्ण होते हैं। इससे भारतीय लोगों के पांव में जूते बहुत फिट नहीं आते हैं। कई भारतीय खराब फिटिंग वाले या बड़े आकार के जूते पहनते हैं। इससे उन्हें असुविधा भी होती है और चोट लगने के साथ-साथ पैरों के स्वास्थ्य से समझौता भी करना पड़ता है। देश में जूतों की साइज को लेकर भारतीय प्रणाली की जरूरत क्यों महूसस हुई और रिसर्च में क्या पाया गया। शुरुआत में यह माना जाता था कि भारतीयों के लिए कम से कम पांच फुटवियर साइज सिस्टम की जरूरत होगी।

सर्वेक्षण से पहले यह माना जाता था कि पूर्वोत्तर भारत के लोगों के पैरों का आकार शेष भारत की तुलना में औसतन छोटा होता है। भारतीय जूतों के साइज को लेकर दिसंबर 2021 से मार्च 2022 के बीच एक सर्वे किया गया। यह सर्वे 5 भौगोलिक इलाकों में 79 जगहों पर हुआ। सर्वे में करीब 1,01,880 लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 3D फुट स्कैनिंग मशीनों के जरिए भारतीय लोगों के पांव के नाप लिए गए और पैर के आकार, संरचना को समझने की कोशिश की गई।  सर्वे में यह पता चला कि एक औसत भारतीय महिला के पैर के आकार में वृद्धि 11 साल की उम्र में चरम पर होती है जबकि एक भारतीय पुरुष के पैर के आकार में वृद्धि लगभग 15 या 16 साल में होती है। भारतीय लोगों के पैर यूरोपीय या अमेरिकियों की तुलना में अधिक चौड़े पाए गए। 

पुरुषों के लिए जूतों के फीतों को कहीं ज्यादा टाइट किया गया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जूते ढीले ढाले न हों। इससे पहनने वाले के लिए रक्त का सामान्य प्रवाह भी प्रभावित हुआ।
'भा' का उद्देश्य इस तरह की सभी दिक्कतों से छुटकारा दिलाना है। अमेरिका 10 और यूके के 7 साइज सिस्टम की जगह 'भा' नेअलग-अलग उम्र वर्ग और जेंडर समूहों के लिए अलग-अलग साइज का प्रस्ताव दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय साइज सिस्टम आने से जूते और आरामदायक बनेंगे। देश आजाद होने से पहले अंग्रेजों ने भारत में जूते के यूके साइज की शुरुआत की। इस मानक के मुताबिक एक औसत भारतीय महिला 4 से 6 साइज के जूते पहनती है और एक पुरुष औसतन 5 से 11 साइज के जूते पहनता है। चूंकि भारतीयों के पैरों की संरचना, आकार, डायमेंशन पर कोई डेटा मौजूद नहीं था, इसलिए भारतीय सिस्टम विकसित करना मुश्किल था और इसे कभी शुरू नहीं किया गया था। चूंकि भारतीयों के पैरों की संरचना, आकार, आयाम पर कोई डेटा मौजूद नहीं था, इसलिए भारतीय प्रणाली विकसित करना मुश्किल था और इसे कभी शुरू नहीं किया गया था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी ध्वनि मत से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 10 साल तक की सजा का है प्रावधान।@ PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक्शन, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल युवती के खिलाफ FIR @ चीन के दम पर उछलने वाले PAK को भारत की नेवी से लग रहा डर, पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कबूलनामा।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ IIT प्रोफेसर पर प्रियंका गांधी की ‘गोमूत्र’ वाली टिप्पणी की 215 शिक्षाविदों ने की आलोचना, पत्र लिखकर बताया उनका योगदान।@ 6 महीने से न विधायक न MLC फिर कैसे मंत्री बने हैं दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा सवाल।@ पंजाब पेपर लीक विवाद दिल्ली पहुंचा; AAP ऑफिस पर BJP का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।@ MLC बनाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, बेंगलुरु की समाजसेवी महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप।@ आप कोर्ट नहीं हैं, सिर्फ सलाह या सिफारिश दे सकते,SC ने अनुसूचित जाति आयोग की शक्तियों पर किया बड़ा कमेंट।@ देश की सुरक्षा खतरे में', हाईकोर्ट ने पुलिस को कानून के दुरुपयोग पर लगाई फटकार।@ Meta ने गलती के बाद ली बड़ी सीख- अब PM मोदी समेत प्रमुख हस्तियों की पोस्ट पर रहेगी विशेष निगरानी-सूत्र।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -