Posted by : achhiduniya 24 April 2024

RBI की रिपोर्ट की मानें तो पिछले वित्त वर्ष 2023 में भारत में 302.5 बिलियन यानी 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक फ्रॉड रिकॉर्ड किए गए हैं। हालांकि, यह वित्त वर्ष 2021 के 1.3 ट्रिलियन रुपये के मुकाबले काफी कम है। पिछले एक दशक की बात करें तो 1 जून 2014 से लेकर 31 मार्च 2023 तक भारतीय बैंकों में 65,017 फ्रॉड के मामले सामने आए हैं, जिसकी वजह से 4.69 लाख करोड़ रुपये है। साइबर क्रिमिनल्स UPI स्कैम, क्रेडिट कार्ड स्कैम, OTP स्कैम, नौकरी के नाम पर स्कैम, डिलीवरी स्कैम आदि के जरिए लोगों को चूना लगा रहे हैं। भारत में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए सरकार ने बड़ी तैयारी कर ली है। गृह मंत्रालय ने 
SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज और टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ मिलकर फुलप्रूफ प्लान बनाने का फैसला किया है। ये सभी स्टेकहोल्डर्स OTP Scam के जरिए बैंकिंग सेक्टर पर होने वाले साइबर अटैक पर लगाम लगाएंगे। सूत्रों की मानें तो इसके लिए तैयार किए गए सॉल्यूशन की फिलहाल टेस्टिंग की जा रही है। यह सॉल्यूशन बैंकिंग सिस्टम में ग्राहकों के रजिस्टर्ड अड्रेस के लोकेशन और OTP डिलीवर होने के लोकेशन के आधार पर स्कैम की पहचान करेगा। 


यह सॉल्यूशन न सिर्फ ग्राहकों को फिशिंग का अलर्ट भेजेगा,बल्कि पहले भेजे हुए OTP को ब्लॉक करने का भी काम करेगा। इसकी वजह से अगर साइबर अपराधियों के हाथ पेमेंट करने के लिए OTP प्राप्त भी हो जाएगा, तो भी वो फ्रॉड नहीं कर पाएंगे। उदाहरण के तौर पर अगर कोई ग्राहक दिल्ली में है और उसका OTP बेंगलुरू में डिलीवर हुआ तो यह सॉल्यूशन अलर्ट भेज देगा और OTP को ब्लॉक कर देगा। इंडियन साइबर क्राइम कोओर्डिनेशन सेंटर (i4C)की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधी अप्रैल 2021 से लेकर दिसंबर 2023 के बीच 10,319 करोड़ रुपये का OTP फ्रॉड कर चुके हैं। इनमें से ज्यादातर फ्रॉड का लोकेशन चीन, कम्बोडिया और मयंमार रहा है। 


सरकार द्वारा OTP स्कैम पर लगाम लगाने के लिए जिस सॉल्यूशन पर काम किया जा रहा है वो बैंक अकाउंट होल्डर्स के रियल टाइम लोकेशन के आधार पर फिशिंग के लिए अलर्ट जारी करेगा। इससे रिमोट लोकेशन से किए जाने वाले फ्रॉड की पहचान की जा सकेगी। इस सॉल्यूशन के लिए SBI कार्ड और टेलीकॉम कंपनियों के साथ साझेदारी की गई है। खाता धारकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के रियल टाइम लोकेशन को यह सॉल्यूशन डिटेक्ट कर लेगा। जैसे ही ग्राहकों के डिवाइस की लोकेशन और OTP प्राप्त होने के लोकेशन में कोई अंतर होगा, तो तुरंत ग्राहकों को फिशिंग अलर्ट मिलेगा, जिसकी वजह से होने वाले साइबर फ्रॉड को रोका जा सकेगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी ध्वनि मत से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 10 साल तक की सजा का है प्रावधान।@ PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक्शन, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल युवती के खिलाफ FIR @ चीन के दम पर उछलने वाले PAK को भारत की नेवी से लग रहा डर, पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कबूलनामा।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ IIT प्रोफेसर पर प्रियंका गांधी की ‘गोमूत्र’ वाली टिप्पणी की 215 शिक्षाविदों ने की आलोचना, पत्र लिखकर बताया उनका योगदान।@ 6 महीने से न विधायक न MLC फिर कैसे मंत्री बने हैं दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा सवाल।@ पंजाब पेपर लीक विवाद दिल्ली पहुंचा; AAP ऑफिस पर BJP का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।@ MLC बनाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, बेंगलुरु की समाजसेवी महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप।@ आप कोर्ट नहीं हैं, सिर्फ सलाह या सिफारिश दे सकते,SC ने अनुसूचित जाति आयोग की शक्तियों पर किया बड़ा कमेंट।@ देश की सुरक्षा खतरे में', हाईकोर्ट ने पुलिस को कानून के दुरुपयोग पर लगाई फटकार।@ Meta ने गलती के बाद ली बड़ी सीख- अब PM मोदी समेत प्रमुख हस्तियों की पोस्ट पर रहेगी विशेष निगरानी-सूत्र।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -