Posted by : achhiduniya 24 April 2024

आरबीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 2022 और 2023 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के आईटी एक्सामिनेशन के दौरान बैंक में कई प्रकार की कमियों को लेकर चिंता जाहिर की गई थी। कोटक महिंद्रा बैंक तय समय के भीतर इन चिंताओं का निराकरण करने में विफल साबित हुआ है। आरबीआई ने कहा कि रोबस्ट आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और आईटी रिस्क मैनेजमेंट फ्रेमवर्क के अभाव में बैंक के कोर बैंकिंग सिस्टम और उसके ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग चैनल्स ने बीते दो सालों में कई दफा आउटेज का सामना किया है। इसी महीने 15 अप्रैल 2024 को भी सर्विसेज ठप्प पड़ गई थी,जिससे बैंक के ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। कोटक 
महिंद्रा बैंक के खिलाफ बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ी कार्रवाई की है।  आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक को ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग चैनल्स के जरिए नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा आरबीआई ने कोटक बैंक के नए क्रेडिट कार्ड्स भी जारी किए जाने पर रोक लगाने का फैसला किया है,हालांकि आरबीआई ने कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक अपने मौजूदा कस्टमर्स जिसमें क्रेडिट कार्ड कस्टमर्स भी शामिल हैं उन्हें सभी सर्विसेज उपलब्ध कराती रहेगी। 
आरबीआई के मुताबिक कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्रोथ के साथ आईटी सिस्टम्स को मजबूत करने में विफल रहा है। पिछले दो वर्षों में आरबीआई लगातार आईटी सिस्टम्स की मजबूती और इन दिक्कतों को दूर करने के लिए बैंक के टॉप मैनेजमेंट के साथ संपर्क में रहा है,लेकिन नतीजा संतोषजनक नहीं रहा है। आरबीआई के मुताबिक बैंक के डिजिटल ट्रांजैक्शन के वॉल्यूम में जोरदार तेजी देखने को मिली है जिसमें क्रेडिट कार्ड्स से जुड़ा ट्रांजैक्शन भी शामिल है। इससे आईटी सिस्टम्स पर भार बढ़ा है। 




इसी वजह से आरबीआई ने कस्टमर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए बैंक पर बिजनेस बंदिशें लगाने का फैसला किया है, जिससे लंबी अवधि के आउटेज को रोका जा सके क्योंकि इससे बैंक के कस्टमर सर्विसेज तो प्रभावित होगी ही साथ में डिजिटल बैंकिंग और पेमेंट सिस्टम्स के फाइनेंशियल इकोसिस्टम को भी झटका लगेगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी ध्वनि मत से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 10 साल तक की सजा का है प्रावधान।@ PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक्शन, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल युवती के खिलाफ FIR @ चीन के दम पर उछलने वाले PAK को भारत की नेवी से लग रहा डर, पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कबूलनामा।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ IIT प्रोफेसर पर प्रियंका गांधी की ‘गोमूत्र’ वाली टिप्पणी की 215 शिक्षाविदों ने की आलोचना, पत्र लिखकर बताया उनका योगदान।@ 6 महीने से न विधायक न MLC फिर कैसे मंत्री बने हैं दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा सवाल।@ पंजाब पेपर लीक विवाद दिल्ली पहुंचा; AAP ऑफिस पर BJP का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।@ MLC बनाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, बेंगलुरु की समाजसेवी महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप।@ आप कोर्ट नहीं हैं, सिर्फ सलाह या सिफारिश दे सकते,SC ने अनुसूचित जाति आयोग की शक्तियों पर किया बड़ा कमेंट।@ देश की सुरक्षा खतरे में', हाईकोर्ट ने पुलिस को कानून के दुरुपयोग पर लगाई फटकार।@ Meta ने गलती के बाद ली बड़ी सीख- अब PM मोदी समेत प्रमुख हस्तियों की पोस्ट पर रहेगी विशेष निगरानी-सूत्र।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -