- Back to Home »
- Discussion , Suggestion / Opinion »
- जबरदस्ती यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लादा जा रहा...मौलाना अरशद मदनी
Posted by : achhiduniya
19 April 2024
लोकसभा
चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के बीच दारुल उलूम
देवबंद के सदर और जमीयत उलेमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बड़ा बयान
दिया है,उन्होंने कहा- आज मुसलमानों को पाबंद किया जा रहा है और हम पर यूनिफॉर्म
सिविल कोड (UCC) लादा जा रहा है। मौलाना अरशद मदनी ने एक निजी न्यूज संवाददाता से खास बातचीत में बताया,
जो पार्टी
अल्पसंख्यकों को उनकी मर्जी के मुताबिक जीने का अधिकार दे। आप उसे वोट दें,जो कहता है कि हम मजहबी
आज़ादी देंगे, उसे वोट दें। आज देश के
मुस्लिमों को
पाबंद किया जा रहा है। उनके अधिकार सुरक्षित नहीं हैं। मौलाना अरशद मदनी के
मुताबिक,हमे पाबंद किया जा रहा है। वोटों का बंटवारा न हो,
ये भी एक मसला है। सबसे
अधिक मार मुसलमानों पर है। कुछ पार्टियों ने ये कहा है कि अगर वो शासन में आयेंगे
तो अकलियतों (अल्पसंख्यकों) को नहीं छेडेंगे,
उनका साथ दें। इंटरव्यू
के बीच मौलाना अरशद मदनी ने दावा किया कि मुसलमानों पर यूसीसी लादा जा रहा है,सबसे
अधिक नुकसान मुसलमान का है। सबसे अधिक मार मुसलमानों पर पड़ रही है। यहां से कोई
फतवा जारी नहीं होता है। फतवा देना हमारा काम नहीं है,चाहे जिसको वोट दीजिए पर
सेक्युलरिज्म पर वोट दीजिए।
.jpeg)
.jpeg)