- Back to Home »
- Property / Investment »
- क्या एयर कंडीशनर (AC) के बिल ने बड़ा दी आपकी टेंशन तो यह है सेल्यूशन....?
Posted by : achhiduniya
22 May 2024
गर्मी के दिनों में सभी को ठंडक की जरूरत महसूस होती है,कोई
घर या दफ्तर में कूलर या फिर एयर कंडीशनर (AC) लगाकर गर्मी से
निजात पाने की कोशिश करता है,लेकिन जब बिजली के बिल भरने के बारी आती है तो सभी को
नानी याद आ जाती है,लेकिन आपको ज्यादा टेंशन लेने
की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ टिप्स देंगे जिनसे एसी का बिल कम करने में मदद मिलेगी। इन तरीकों से
आपको गर्मी से राहत भी मिलेगी और बिल को लेकर सिरदर्द से भी छुटकारा मिलेगा। कई लोग एसी का एकदम लो
टेंपरेचर पर सेट करके रखते हैं,लेकिन यह तरीका सही नहीं है, बल्कि
इससे बिजली का ज्यादा खपत होती है। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशियंसी एसी को
22 डिग्री
पर चलाने की सलाह देता है। इतना टेंपरेचर इंसान के शरीर के लिए मुफीद रहता है। नॉर्मल
टेंपरेचर सेट करके आप बिजली का बिल बचा सकते हैं। अगर आप एसी का टाइम सेट करते हैं
तो ये बिल कम करने का बढ़िया तरीका है। सोने से पहले एसी का टाइम सेट, जिससे
ये 1-2 घंटे का बाद खुद बंद हो जाएगा। इतनी देर में आपके रूम का टेंपरेचर भी बढ़िया
हो जाएगा। ये तरीका रातभर एसी चलने से आजादी दिलाएगा और बिजली का बिल भी कम करेगा।
एसी
के साथ पंखा चलाने का यह फायदा है कि पंखे से एसी की ठंडी हवा पूरे कमरे में अच्छी
तरह फैल जाती है। पंखे की सही स्पीड के साथ आप एयर
कंडीशनर के जरिए कमरा ठंडा कर सकते हैं। इस तरह आपका कमरा ठंडा रहेगा और
ज्यादा बिल की टेंशन भी नहीं रहेगी। विंडो एसी हो या फिर स्प्लिट एसी, इनकी
देखभाल करना जरूरी है। घर की धूल भी फिल्टर में जा सकती है। इससे फिल्टर पर धूल जम
जाती है और हवा फिल्टर होने में
परेशानी होती है। ऐसे में एसी ज्यादा दबाव के साथ काम करेगा और बिजली का बिल
बढ़ेगा। फिल्टर की नियमित सफाई और एसी की सर्विस आपको इस परेशानी से निजात दिला
सकती है। एसी चलाते समय दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखना चाहिए। इस बात का ध्यान
रखना होगा कि एसी की हवा कमरे से बाहर लीक ना हो।
अगर एसी की हवा बाहर जाती है तो एसी को ज्यादा काम करना बढ़ेगा और बिजली की
खपत भी ज्यादा होगी। दरवाजे और खिड़कियां बंद करके आप बिजली का बिल कम कर सकते
हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)