- Back to Home »
- Discussion »
- क्या है मिशन शक्ति स्कीम?
Posted by : achhiduniya
22 May 2024
महिलाओं
को सशक्त करने के लिए भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत की। इसका मकसद है महिलाओं
को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाना। मिशन शक्ति को 2021-2022 से 2025-2026 तक के लिए योजना को लॉन्च
किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को घरेलू हिंसा या वर्क प्लेस पर होने वाले
शोषण में भी तुरंत सुरक्षा दी जाती है। मिशन शक्ति की दो उप-योजनाएं हैं- संबल और
सामर्थ्य. संबल महिलाओं की सुरक्षा के लिए है तो वहीं सामर्थ्य महिलाओं के
सशक्तिकरण के लिए है। संबल का मतलब है अगर कोई महिला किसी तरह की हिंसा का शिकार
हुई है तो उसे सहारा देना और सामर्थ्य हा मतलब है,उसको आत्मनिर्भर बनाना। संबल’ के तहत वन स्टॉप सेंटर (ओएससी), महिला हेल्पलाइन
(डब्ल्यूएचएल), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
(बीबीबीपी) जैसी योजनाएं शामिल हैं। अगर कोई महिला किसी हिंसा का शिकार हुई है तो
वन स्टॉप सेंटर स्कीम की मदद ले सकती है,इसके लिए 24 घंटे
की हेल्पलाइन नंबर है। पीड़ित महिला 181 नंबर पर कॉल कर हेल्प ले सकती
हैं। वन स्टॉप सेंटर योजना के तहत, उन महिलाओं को सहायता दी जाती
है, जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक दर्द झेल
रही हैं। हिंसा झेलने वाली महिलाओं को कानूनी और मेडिकल मदद दी जाती है।
देश की
करीब हर जिले में वन स्टॉप सेंटर बनाए गए हैं,अगर किसी महिला को घर से बाहर निकाल
दिया गया है, तो उसके रहने की भी व्यवस्था
भी की जाती है। सामर्थ्य उपयोजना में, प्रधानमंत्री मातृ वंदना
योजना, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन, शक्ति
सदन, सखी निवास और पालना आंगनवाड़ी जैसी योजनाएं शामिल हैं। देश
के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस योजना की मदद से महिलाओं की सहायता कर रहे
हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)