- Back to Home »
- National News , Suggestion / Opinion »
- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने की पीएम बदलने [सत्ता परिवर्तन] की वकालत....मतदाताओं को लिखा खत
Posted by : achhiduniya
30 May 2024
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने तीन पेज की चिट्ठी में
लिखा हमारे लोकतंत्र और संविधान को निरंकुश शासन द्वारा
बार-बार होने वाले हमलों से सुरक्षित रखने का ये आखिरी मौका है। इस मौके का ज्यादा
से ज्यादा लाभ उठाएं। पूर्व पीएम ने पिछले एक दशक में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी
के दो कार्यकालों के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में अकल्पनीय उथल-पुथल पर अफसोस
जाहिर किया है। उन्होंने कहा,बीजेपी
सरकार के दौरान औसत सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6 प्रतिशत से नीचे गिर गई है। कांग्रेस-यूपीए कार्यकाल के
दौरान यह करीब 8 प्रतिशत
थी। बेरोजगारी और बेलगाम महंगाई ने असमानता को काफी बढ़ा दिया है,जो अब 100 साल के
उच्चतम स्तर पर है। पूर्व पीएम ने 2020-21 के किसानों के विरोध प्रदर्शन पर भी केंद्र सरकार की आलोचना की.
उन्होंने कहा,लगभग 750 किसान,
जिनमें से
ज्यादातर पंजाब से थे,दिल्ली की सीमाओं पर महीनों तक इंतजार करते हुए मर गए। लाठियां
और रबर की गोलियां काफी नहीं थीं। प्रधानमंत्री ने संसद में आंदोलनजीवी और परजीवी कहकर मौखिक रूप से
भी हमारे किसानों पर हमला बोला। पूर्व पीएम ने इस दौरान पीएम नरेंद्र
मोदी पर भी कमेंट किए। उन्होंने कहा-पीएम मोदी ने चुनाव के दौरान हेट स्पीच का
सबसे घिनौना तरीका अपनाया। इतिहास में आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने समाज के एक
खास वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाने के लिए ऐसे घिनौने और असंसदीय शब्द नहीं बोले
हैं।
मोदी प्रधानमंत्री पद की गरिमा और गंभीरता को कम करने वाले पहले प्रधानमंत्री
हैं। पंजाब के मतदाताओं को लिखी चिट्ठी में पूर्व पीएम ने कहा,मोदी सरकार ने सशस्त्र बलों पर अग्निवीर योजना थोपा। बीजेपी
सोचती है कि देशभक्ति, शौर्य और
सेवा का मूल्य सिर्फ 4 साल है। यह
उनके नकली राष्ट्रवाद को दर्शाता है। पूर्व पीएम ने कहा,मोदीजी ने 2022 तक हमारे
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था,लेकिन ऐसा हुआ नहीं,पिछले 10 वर्षों में उनकी नीतियों ने कमाई कम कर दी है। किसानों की
राष्ट्रीय औसत मासिक आय मात्र 27 रुपये
प्रति दिन है,जबकि
प्रति किसान औसत कर्ज 27,000 रुपये है।
पूर्व प्रधानमंत्री ने यूपीए सरकार की 3.73 करोड़
किसानों की 72,000 करोड़
रुपये की कर्ज माफी पर भी प्रकाश डाला।
गौरतलब
है कि लोकसभा चुनाव के आखिरी फेज के लिए 8 राज्यों की
57 सीटों पर 1 जून को
वोट डाले जाएंगे। सातवें फेज के प्रचार का
गुरुवार को आखिरी दिन है। आखिरी फेज में पंजाब
की सभी 13 लोकसभा
सीटों पर भी वोटिंग होनी है। मतदान से पहले भारत
के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पंजाब के नाम ओपन लेटर लिखा है। इस दौरान मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना की और भविष्य के लिए
कांग्रेस को चुनने की अपील की है।



