Posted by : achhiduniya 30 May 2024

मदरसे का हेड मौलवी मदरसा में तामिल हासिल करने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था। नाबालिक छात्रा ने हेड मौलवी कारी शहनवाज पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उसे प्रेग्नेंट करने का आरोप लगाया है। मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के एक मदरसे में हेड मौलवी का अपनी ही छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने बताया कि मौलवी उसे डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया करते थे। छात्रा ने कहा है कि जब वह मदरसा आती थी तो छुट्टी होने पर सबको जाने दिया जाता था,लेकिन उसे रोक लिया जाता था। फिर उसके साथ हेड मौलवी मुंह में कपड़ा ठूंस कर 
शारीरिक संबंध बनाता था। उसे इस बात का मां, बाप और अन्य लोगों से खुलासा नहीं करने के लिए कुरान पर हाथ रखकर कसम खिलवाता था। जबरन शारीरिक संबंध बनाने से छात्रा के सात महीने की गर्भवती होने का बाद मामला सामने आया है।  घटना के बाद बुधवार को खुटौना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लौकही थाना क्षेत्र के एक मदरसे के हेड मौलवी कारी शाहनवाज पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। वहीं प्राथमिकी के बाद पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। छात्रा के अनुसार, हेड मौलवी सबको छुट्टी देने के बाद उसके साथ ये सब गलत काम करते थे। 

जब वह इसका विरोध करती थी और किसी को इस बात की जानकारी देने की कोशिश करती थी तो हेड मौलवी उसको बिजली का करेंट लगाने और चाकू से जान से मारने की धमकी भी देता था। वह पिछले 3 साल से वहीं पढ़ रही थी,लेकिन पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। जिसमें उसको बिस्मिल्लाह भी साथ देता था। करीब एक माह पूर्व उसके पिता ने उच्च शिक्षा के लिए उसका नाम दूसरे मदरसा में लिखवा दिया। नए मदरसा के कर्मियों को इस नाबालिग लड़की के गर्भवती होने की आशंका हुई। फिर उसके अभिभावक को बुलाकर उनको सारी बात बताई गई और छात्र को उनके हवाले कर दिया गया। 

घर आने पर परिजन ने उसकी जांच एक स्वास्थ्य केन्द्र में कराई। जांच में पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती है। लड़की की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। इसके बाद परिजनों ने खुटौना थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। इस संबंध में खुटौना थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं मदरसा के हेड मौलवी द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की सूचना से ग्रामीण आक्रोशित हैं, ग्रामीणों ने मौलवी को सख्त सजा देने की मांग की है। साथ ही आक्रोशित लोगों ने मदरसा में ताला जड़ दिया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -