- Back to Home »
- Politics , Suggestion / Opinion »
- अखिलेश और राहुल को योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए….पीएम मोदी ने दी सलाह
Posted by : achhiduniya
17 May 2024
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश की बाराबंकी
लोकसभा सीट प्रचार जनसभा
में पीएम मोदी ने कहा कि अगर सपा और कांग्रेस सत्ता में आए, तो राम लला फिर से तंबू में होंगे और वे राम मंदिर पर
बुलडोजर चलाएंगे। उन्हें योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि कहां बुलडोजर चलाना है
और कहां नहीं। इसके अलावा पीएम ने कहा कि अभी देश में 4 चरण के चुनाव हुए हैं,लेकिन जनता-जनार्दन ने इन 4 चरणों में ही इंडिया गठबंधन को चारों खाने चित्त कर
दिया है। भानुमति का कुनबा बिखरने लगा है,उसने
हथियार डाल दिए हैं। बचे हुए चुनाव में कोई मेहनत
भी नहीं करना चाहता। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता पहले से ही निराश थे, अब उन्होंने घर से निकलना ही छोड़ दिया है। बाराबंकी
में पीएम ने कहा-
बिहार के इनके चारा घोटाले के चैंपियन, जो
अभी जेल से तबियत के बहाने बाहर घूम रहे हैं। वो तो यहां तक कह रहे हैं कि पूरा का
पूरा आरक्षण अब मुसलमानों को मिलना चाहिए। इसका मतलब दलित, आदिवासी और पिछड़ों के पास कुछ बनेगा ही नहीं। उन्होंने
कहा कि सपा-कांग्रेस तुष्टिकरण के आगे घुटने टेक चुकी है और मोदी जब इनकी सच्चाई
देश को बता रहा है,तो ये कहते हैं कि मोदी हिंदू मुसलमान कर रहा है। आज एक तरफ
देशहित के लिए समर्पित भाजपा-NDA गठबंधन
है और दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए इंडिया गठबंधन है। जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, ये इंडिया गठबंधन वाले ताश के पत्तों की तरह बिखरने
शुरू हो गए हैं।
.jpg)
.jpg)