- Back to Home »
- Crime / Sex »
- स्वाति मालीवाल ने खोली आप नेता की पोल...
Posted by : achhiduniya
22 May 2024
आप सांसद स्वाति
मालीवाल ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार
ने 13 मई को
सीएम आवास के भीतर उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें पीटा। इस मामले में पुलिस में
एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और महिला आयोग ने भी मामले का स्वत संज्ञान लिया है। पुलिस
ने मामला दर्ज कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में एक स्थानीय
अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। स्वाति मालीवाल ने रविवार
को 12 साल
पुराने निर्भया कांड को याद करते हुए कहा कि अब पार्टी के लोग एक आरोपी को बचाने
के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी
सचिव बिभव कुमार के खिलाफ 13 मई को
सीएम आवास के भीतर बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराने वाली मालीवाल ने एक्स
पर एक पोस्ट
में लिखा,एक समय
था जब हम सब निर्भया के लिए न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर निकले थे। आज, 12 साल बाद, हम उस
आरोपी को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं जिसने सीसीटीवी फुटेज मिटा दिया और
फोन को फार्मेट कर दिया। इस पोस्ट में स्वाति ने आगे लिखा कि किसी को PC करने की और किसी को ट्वीट्स करने की ड्यूटी मिली है। किसी की
ड्यूटी है अमरीका में बैठे वॉलंटियर्स को फ़ोन करके मेरे ख़िलाफ़ कुछ निकलवाना, आरोपी के कुछ करीबी बीट रिपोर्टर्स की ड्यूटी है।
कुछ फ़र्ज़ी
स्टिंग ऑपरेशन बनाकर लाओ। तुम हज़ारों की फौज खड़ी कर दो,अकेले सामना करूंगी क्योंकि सच मेरे साथ है। मुझे इनसे कोई
नाराज़गी नहीं है, आरोपी
बहुत शक्तिशाली आदमी है। बड़े से बड़ा नेता भी उससे डरता है। स्वाति मालीवाल ने
इसी पोस्ट में ये भी लिखा कि किसी की हिम्मत नहीं उसके ख़िलाफ़ स्टैंड ले पाए। मैं
किसी से उम्मीद भी नहीं करती। दुख इस बात का लगा कि दिल्ली की महिला मंत्री कैसे
हंसते मुस्कुराते पार्टी की एक पुरानी महिला साथी का चरित्र हरण कर रही है। मैंने
अपनी स्वाभिमान की लड़ाई शुरू की है, इंसाफ़
मिलने तक लड़ाई लड़ती रहूंगी। इस लड़ाई में मैं पूरी तरह अकेली हूँ पर हार नहीं
मानूंगी।
.jpg)
.jpg)
.jpg)