- Back to Home »
- Crime / Sex »
- लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज...
Posted by : achhiduniya
23 May 2024
सारण लोकसभा क्षेत्र के बड़ा तेलपा बूथ संख्या 318, 319 पर सोमवार को मतदान के
दौरान सारण लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी
आचार्य पहुंची थी। इस दौरान बीजेपी पोलिंग एजेंट ने उनका विरोध
किया। इस दौरान भाजपा और आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी, गाली-गलौज और पथराव हुआ
था। इसी मामले में अगले दिन मंगलवार
सुबह बीजेपी और आरजेडी के कथित समर्थकों के दो
समूहों के बीच फिर से विवाद हो गया और इस दौरान गोलियां भी चलीं। इसमें एक आरजेडी
समर्थक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। आरोप है कि रोहिणी आचार्य को बीजेपी
कार्यकर्ताओं ने गालियां दी। इसी बात को लेकर आरजेडी और बीजेपी कार्यकर्ता
आमने-सामने हो गए। रोहिणी आचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बीजेपी
कार्यकर्ता मनोज सिंह ने नगर पुलिस थाना में रोहिणी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
सारण लोकसभा क्षेत्र के बड़ा तेलपा बूथ संख्या 318, 319 पर हुए बवाल को लेकर ये
प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, छपरा नगर थाना में केस
नंबर 349/2024 दर्ज हुआ है। रोहिणी के खिलाफ धारा 307,171C,188,ROP
Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये सभी गैर जमानती धारा हैं। इस
मामले में रोहिणी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केस दर्ज करने के बाद
पुलिस मामले की जांच कर रही है। छपरा में बवाल के बाद किसी
अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले में इंटरनेट भी निलंबित कर दिया गया है। इलाके
में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)