- Back to Home »
- Politics »
- अपने दम पर नहीं कांग्रेस को गाली देकर वोट मांग रहे,लोग झूठों के सरदार [भाजपा] से तंग आ चुके हैं... मल्लिकार्जुन खरगे
अपने दम पर नहीं कांग्रेस को गाली देकर वोट मांग रहे,लोग झूठों के सरदार [भाजपा] से तंग आ चुके हैं... मल्लिकार्जुन खरगे
Posted by : achhiduniya
23 May 2024
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी
ने हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये डालने, हर साल दो करोड़ नौकरी
देने और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। खरगे ने सवाल किया, तो वह झूठे हैं या अच्छे
आदमी हैं? अगर मैं ऐसे प्रधानमंत्री को झूठों का सरदार कहता हूं तो क्या गलत
करता हूं? खरगे ने कहा कि हरियाणा
और पंजाब को काफी संपन्न माना जाता है, लेकिन फिर भी यहां
बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। पीएम नरेंद्र मोदी अपने 10 साल के काम का कोई
लेखा-जोखा नहीं
देते, लेकिन कांग्रेस को दिन भर बुरा-भला कहते रहते हैं।
पीएम मोदी अपने काम पर वोट लेने के बजाए कांग्रेस को गाली देते हैं। ये उनकी आदत
बन गई है। हमारी लड़ाई संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है। क्योंकि संविधान में
ही बुनियादी हक, अधिकार और आरक्षण का अधिकार है। RSS- BJP संविधान और लोकतंत्र ख़त्म करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा कभी नहीं
होने देंगे। उन्होंने दावा किया कि भारतीय
जनता पार्टी (भाजपा)
लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। हरियाणा में अपनी पहली रैली को संबोधित करते
हुए खरगे ने कहा कि लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा, कुछ लोग हैं जो मोदी
मोदी चिल्लाते हैं। वह झूठों के सरदार’ हैं, फिर भी आप मोदी मोदी करते हैं।
मैं किसी को
गाली नहीं देना चाहता और मैं मोदी के खिलाफ नहीं हूं,लेकिन मैं मोदी की विचारधारा
के जरूर विरुद्ध हूं और मैं इसके खिलाफ लड़ रहा हूं। खरगे ने कहा कि उनकी
पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की विचारधारा से लड़ रही है। उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोकतंत्र को समाप्त करना चाहते हैं
और हम इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मोदी जी आपको लगता है कि
आप समझदार हैं। इस देश की जनता आपसे ज्यादा समझदार है। लोग आपके खिलाफ लड़ रहे
हैं।

.jpg)
.jpg)