- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- एयरकंडीशन {AC} से आती है शारीरिक विकलांगता....?
Posted by : achhiduniya
23 May 2024
डॉक्टरों
के अनुसार अगर आप गर्मी से बाहर से घर पर आने के तुरंत बाद ही AC मैं बैठ जाते हैं तो ये आपके बेहद घातक हो सकता है। साथ ही
अगर आप AC में बैठे
हैं और आपको बाहर जाना है तो जल्दबाजी ना करें। पहले अपने बॉडी के तापमान को नॉर्मल होने दें, उसके बाद ही बाहर जाएं। आपको लंबे समय तक AC में रहने की आदत हो चुकी है तो इसका असर आपकी सेहत पर जरूर
पड़ेगा। डॉक्टरों के अनुसार लंबे समय तक AC में रहने की वजह से आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। साथ ही आप
कई तरह के
संक्रमण का भी शिकार हो सकते हैं। AC आपके कमरे को ठीक से ठंडा कर सके इसके लिए उसमें एक अलग तरह
की गैस डाली जाती है। यह गैस जहरीली होती है। इस गैस को हाइड्रो फ्लोरा कार्बन
कहते हैं। ऐस में अगर AC का गैस
लीक हुआ और आपने समय रहते उसपर गौर नहीं किया तो इससे AC में लगा कंप्रेशर फट सकता है। ऐसा होने पर आपकी जान भी जा
सकती है। AC की ठंडी
हवा में घंटों बैठने से शरीर का तापमान नीचे चला जाता है यानी लो हो जाता है।
इससे शरीर की कोशिकाएं यानी सेल्स और नसें सिकुड़ने लगती हैं। ब्लड सर्कुलेशन
प्रभावित होता है।
यही ब्लड प्रेशर के
ऊपर-नीचे होने का कारण बनता है और धीरे-धीरे आप लो या हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी
से पीड़ित हो जाते हैं। AC का लंबे
समय तक इस्तेमाल करने से आपको सांस लेने में भी दिक्कत का सामने करना पड़ सकता है।
डॉक्टर्स के अनुसार ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि जब आप किसी कमरे में AC चलाकर बैठे होते हैं तो उस दौरान बाहर से ताजी हवा का प्रवेश
उस कमरे में नहीं होता है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)