- Back to Home »
- Politics »
- मुसलमानों के फर्जी ओबीसी सर्टिफिकेट,कट मनी सिस्टम पश्चिम बंगाल में यही सब चल रहा... पीएम मोदी
Posted by : achhiduniya
29 May 2024
पीएम मोदी ने कहा कि
सबसे बड़ा दुर्भाग्य था कि समस्याओं के सुधार के लिए चर्चा तक नहीं होती थी।
परिवारवाद वालों ने लोगों के सपनों को मार डाला था। देश की पांच पीढ़ियों को तबाह
कर दिया गया। पीएम मोदी ने कहा कि जो देश हमारे साथ आजाद हुए, हमसे छोटे थे वो आज
कहां से कहां पहुंच गए। हमारे पास युवा आबादी थी,
स्किल था लेकिन हम पीछे छूट गए। भारत आज आगे बढ़ रहा है तो
दुनिया देख रही है। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित बंगाल जरूरी
है। इसके लिए बंगाल में हमें ज्यादा से
ज्यादा भाजपा के सांसद चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी वालों को आपकी चिंता नहीं बल्कि
अपने तोलाबाजों और कट मनी सिस्टम से मतलब है। इनको हर चीज में कट मनी चाहिए।
गरीबों के राशन, मिड डे मील,
और पीएम आवास में भी कट मनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि
टीएमसी बंगाल के लोगों से इतनी चिढ़ी हुई है कि बंगाल की पहचान को खत्म करने में
लगी हुई है। इसके गुंडे मठों पर हमला कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी तुष्टिकरण के लिए संविधान पर भी
हमला कर रही है। मुसलमानों के फर्जी ओबीसी सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं। ओबीसी का
हक छीनकर मुसलमानों को दिया जा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज बंगाल के युवाओं को मिलने वाले अवसर
घुसपैठिए छीन रहे हैं। लोगों की जमीन जायदाद पर वो लोग कब्जा कर रहे है जिससे पूरा
देश चिंतित है। बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में डेमोग्राफी बदली गई है। पीएम ने कहा कि लोगों का एक वोट देश के राजनीति की दिशा तय
करेगा। पीएम ने कहा कि चार जून के बाद अगले छे महीनों में देश की राजनीति में बड़ा भूचाल आने वाला है।
परिवारवादी पार्टियां अपने आप बिखर जाएगी। लोकसभा
चुनाव 2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को
पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में चुनावी रैली की। पीएम मोदी ने बताया है कि लोकसभा
चुनाव 2024 के लिए ये उनकी पश्चिम
बंगाल में आखिरी रैली है। इसके बाद वह ओडिशा जाएंगे। पीएम मोदी ने इस रैली में
तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।


