Posted by : achhiduniya 29 May 2024

MRI या मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग एक ऐसी तकनीक है,जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों की डिटेल में तस्वीर निकालकर उस हिस्से में मौजूद बीमारी का पता लगाती है। इसके जरिए आसानी से शरीर में हो रही समस्या का पता लगाया जा सकता है। शरीर को स्कैन करने वाली MRI मशीन एक सिलेंडर की तरह होती है,जो दो तरफ से खुली हुई रहती है। इस मशीन में बहुत शक्तिशाली मैग्नेट लगे होते हैं, जो मरीज के स्कैनिंग के दौरान मैग्नेटिक फील्ड बनाते हैं। मरीज एक बेड पर लेटकर जब इसके भीतर जाता है, तो उसके शरीर में पानी के रूप में मौजूद हाइड्रोजन इस मैग्नेटिक फील्ड की वजह से घूमने लगता है। इससे एक तस्वीर निकलकर सामने आती है, जिसके 
जरिए रेडियोलॉजिस्ट या इस काम में माहिर डॉक्टर बताते हैं कि मरीज को किस तरह की समस्या है। ये जरूरी नहीं कि हर बार पूरे शरीर का स्कैन किया जाए। बीमारी के हिसाब से सिर, छाती या घुटने जैसी किसी खास हिस्से में शरीर की स्कैनिंग की जाती है और इस प्रक्रिया में 30 से 60 मिनट तक का वक्त लग सकता है। MRI मशीन को कभी भी बंद नहीं किया जाता है। इसके पीछे का मुख्य कारण इसमें लगा मैग्नेट है। सुपरकंडक्टिंग कॉयल से बने ये मैग्नेट बहुत पावरफुल होते हैं और स्कैनिंग के वक्त ठीक से काम करने के लिए इन्हें हीलियम लिक्विड का इस्तेमाल कर ठंडा रखना होता है। इससे मैग्नेट की ताकत बनी रहती है, जिसके कारण मरीज के शरीर की साफ और सही तस्वीर निकलकर सामने आती है। 
अगर मशीन को बंद कर दिया जाए तो इसकी सुपरकंडक्टिविटी खत्म हो जाएगी और यह गरम होना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा हीलियम भी गरम होकर खौलने लगेगा और मशीन को खराब कर सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए ही MRI मशीन को हर वक्त चालू रखा जाता है। इसके अलावा लगातार चालू रहने की तुलना में बार-बार ऑन और ऑफ करने से मैगनेटिक फील्ड बनने में वक्त लगेगा, इससे बिजली का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होगा। इसलिए MRI मशीन को हमेशा चालू रखा जाता है। एक्स रे या सीटी स्कैन के जरिए भी बीमारी का ठीक से पता नहीं चल पाता। सीटी स्कैन की तुलना में MRI स्कैन शरीर के इन हिस्सों की बेहतर और डिटेल तस्वीर निकालने की क्षमता रखता है।


इसके अलावा इसमें किसी तरह के रेडिएशन का इस्तेमाल नहीं किया जाता, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए डॉक्टर MRI स्कैन कराने की सलाह देते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -