- Back to Home »
- Politics »
- पूर्वजों की कमाई गई संपत्ति सर्वे कराकर कांग्रेस जजिया टैक्स लगाने की तैयारी में...UP-CM योगी आदित्यनाथ
पूर्वजों की कमाई गई संपत्ति सर्वे कराकर कांग्रेस जजिया टैक्स लगाने की तैयारी में...UP-CM योगी आदित्यनाथ
Posted by : achhiduniya
04 May 2024
उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय
मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के
समर्थन में अशोकनगर पहुंचे
और कांग्रेस पर जमकर
निशाना साधा। कांग्रेस का मेनिफेस्टो उनके निशाने पर रहा। योगी आदित्यनाथ ने कहा
कि आज का सभ्य मुसलमान भी अपने परिवार में जन्मे किसी बच्चे का नाम औरंगजेब रखना
पसंद नहीं करता। इसके बावजूद इसी औरंगजेब
के बनाए हुए जजिया टैक्स को कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो के जरिए लागू करने की योजना
बना चुकी है। उन्होंने कहा इतना ही
नहीं कांग्रेस ने ओबीसी और अनुसूचित जाति को
मिलने वाले आरक्षण में भी सेंधमारी
करना भी शुरू कर दिया है। यूपी के मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर यह कहकर लोगों से
कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर विचार करने के लिए कहा कि औरंगजेब जो कि इतिहास का सबसे
क्रूर मुगल शासक हुआ करता था। उसके द्वारा लगाए गए जजिया टैक्स तो कांग्रेस ने
अपने मेनिफेस्टो में जजिया टैक्स की जगह पर विरासत टैक्स लगाने की बात की है। योगी
आदित्यनाथ ने कहा कि आपके पूर्वजों के द्वारा कमाई गई संपत्ति का सर्वे कराकर
कांग्रेस उस पर टैक्स लगाने की तैयारी कर चुकी है। क्या आप ऐसी कांग्रेस पार्टी को
सत्ता में आने देंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस न केवल मुगलों का जजिया टैक्स लगाना
चाहती है,बल्कि कांग्रेस ने आरक्षण में भी सेंधमारी करना शुरू कर दी है,उसके
द्वारा शासित दो प्रदेशों ने अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में सेंधमारी
करके यह साबित भी कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा
कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतना करने के बावजूद भी कहते हैं कि यह तो शुरुआत है।
उन्हें आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने की दिशा में बहुत तेजी से आगे काम करने की
जरूरत है और इसीलिए प्रधानमंत्री दिन - रात इस देश के लिए काम करते हुए दिखाई दे
रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के विजन और विकास यात्रा में केंद्रीय मंत्री
सिंधिया ने भी योगदान दिया है और उनके नेतृत्व में विमानन मंत्रालय ने रिकॉर्ड
तोड़ काम करके विकास की नई ईबारत लिखी है।