- Back to Home »
- Crime / Sex »
- मेरा यौन उत्पीड़न किया पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताई महिला की आप बीती....
मेरा यौन उत्पीड़न किया पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताई महिला की आप बीती....
Posted by : achhiduniya
03 May 2024
पश्चिम बंगाल में एक
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,वह (युवती) राजभवन में नौकरी करती है। राज्यपाल डॉक्टर
सी वी आनंद बोस ने उसके साथ क्या व्यवहार किया। मेरे पास एक नहीं हजारों ऐसी
घटनाएं आई हैं, लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं कहा.हालांकि यह घटना मेरे लिए ह्दय विदारक
है। इसके बाद सीधे तौर पर राज्यपाल डॉक्टर सी वी आनंद बोस पर लगे यौन उत्पीड़न के
आरोपों को सच बताते हुए ममता ने कहा कि राज्यपाल ने अपने यहां काम करने वाली युवती
के साथ
एक नहीं दो बार यौन उत्पीड़न किया। ममता ने कहा,मैंने उसका (लड़की) रोना देखा है,
मेरे पास उसका वीडियो आया है। कल
(गुरुवार) युवती ने बाहर निकलने के दौरान रोते हुए कहा है कि अब मैं राजभवन में
नौकरी करने नहीं जाऊंगी। वह डर रही है, कभी भी उसे बुलाकर ख़राब व्यवहार कर सकते हैं,
अपमान कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी PTI
ने राजभवन के सूत्रों के हवाले से कहा, महिला कर्मचारी अपने कथित प्रेमी,
जो राजभवन का कर्मचारी भी है,
की मदद से (लोगों की) शिकायतों को भारत के
निर्वाचन आयोग को भेजे जाने से रोक रही थी।
राजभवन के एक अधिकारी ने कहा,जब महिला को इसके लिए डांटा गया तो उसने बाहर
जाकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉक्टर सी वी आनंद बोस
पर एक महिला से कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
ने भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह घटना हृदय विदारक है। उन्होंने सीधे तौर
पर राज्यपाल पर ऐसा करने का आरोप लगाया है और कहा कि लड़की डरी हुई है। दरअसल,
राज भवन में अस्थाई तौर पर काम करने वाली
एक महिला कर्मचारियों ने गुरुवार (2 मई) की रात लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस
मुख्यालय के हेयर स्ट्रेट थाने में जाकर राज्यपाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न की लिखित
शिकायत दर्ज करवाई। गवर्नर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे राजनीति से प्रेरित
बेबुनियाद आरोप बताया और कहा कि वह डरने वाले नहीं है।