- Back to Home »
- Politics »
- अजित पवार + शिदें गुट के 18 से 19 विधायक होंगे शरद पवार गुट में शामिल....रोहित पवार का दावा
Posted by : achhiduniya
19 June 2024
हाल ही में देश सम्पन्न
हुए लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र महागठबंधन के घटक दलों भाजपा, अजित पवार (एनसीपी) और शिव सेना (शिदें) को केवल 17 सीटें मिलीं हैं। इसमें बीजेपी को नौ सीटें मिली हैं, जबकि पिछले चुनाव में 23 सीटें मिली थी। जबकि महाविकास अघाड़ी की पार्डियों शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को 48 में से 30 सीटें मिली
है। इस चुनाव
के बाद एनसीपी की अजित पवार और शिव सेना (शिंदे गुट) के विधायकों के टूटने की
खबरें आ रही हैं। खास कर
एनसीपी के अजित पवार के गुट के प्रदर्शन के बाद कयासों का दौरा जारी है। एनसीपी शरद पवार गुट के विधायक और
शरद पवार के भतीजे रोहित पवार ने बड़ा
दावा किया है। रोहित पवार ने कहा है कि सिर्फ
छगन भुजबल ही नहीं, बल्कि अजित
गुट के कई विधायक भी उनका साथ छोड़ने वाले हैं। रोहित पवार ने दावा किया था कि
अजित पवार गुट के 18 से 19 विधायक उन लोगों के संपर्क में हैं। महाराष्ट्र विधानमंडल का
मानसून सत्र 27 जून से
शुरू होकर 12 जुलाई तक
चलेगा। इस सत्र के दौरान विधायक पाला बदल कर सकते हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा
चुनाव होने वाले हैं। अक्टूबर में होने वाला मानसून सत्र विधानमंडल का आखिरी सत्र
माना जा रहा है। बता दें कि अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल पार्टी से नाखुश हैं।
छगन भुजबल ने राज्यसभा में न भेजे जाने पर नाराजगी जताई है। इन सभी चर्चाओं के बीच
शरद पवार के विधायक रोहित पवार का यह बयान आया है। राज्यसभा उपचुनाव के लिए अजित
पवार ने अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को उम्मीदवार बनाया है। पिछले कुछ दिनों से
चर्चा है कि मंत्री छगन भुजबल पार्टी छोड़ देंगे। इस पर विधायक रोहित पवार ने
सांकेतिक बयान दिया है। छगन भुजबल ने कहा
था कि मैं अजित पवार के साथ नहीं, बल्कि
एनसीपी के साथ हूं। छगन भुजबल एक अनुभवी नेता हैं और उन्होंने कुछ न कुछ अनुमान
लगाया होगा। इसीलिए उन्होंने ऐसा बयान दिया होगा। सिर्फ छगन भुजबल ही नहीं बल्कि
कई नेता और विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं।


