- Back to Home »
- Crime / Sex »
- 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के चलते सीएम अरविंद केजरीवाल की हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ाई गई ....
Posted by : achhiduniya
19 June 2024
दिल्ली राउज
एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
के जरिए पेश किया गया। दरअसल, इस मामले
में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत आज बुधवार को खत्म हो रही थी। राउज एवेन्यू
कोर्ट ने उनकी हिरासत बढ़ा दी है, जिसके बाद
वह अब 3 जुलाई तक
जेल में ही रहेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित
आबकारी मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अब राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल देश में लोकसभा
चुनाव के चलते 1 जून तक
अंतरिम जमानत पर बाहर आए थे, जिसके बाद
उन्हें फिर जेल जाना पड़ा था। कोर्ट में ईडी की तरफ से पेश ADDITIONAL SOLICITOR GENERAL एसवी राजू
ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को CBI मामले में
गिरफ्तार नहीं किया गया है, यह ED का मामला है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि इसकी
जरूरत नहीं है। ASG ने एक
फैसला पढ़ते हुए कहा कि अनुसूचित अपराध में आरोपी होने की जरूरत नहीं है। वह अभी
भी PMLA के तहत
आरोपी हो सकता है। CBI का मानना है कि अरविंद केजरीवाल ने रिश्वत मांगी, उन्होंने 100 करोड़
रुपये की रिश्वत मांगी। ASG ने कहा कि
अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के लिए फंड मांगा।

