- Back to Home »
- Crime / Sex »
- डमी शिक्षकों से अध्यापन बिना काम किए लिया 9 करोड़ रुपए वेतन....
Posted by : achhiduniya
19 June 2024
राजस्थान सरकार के शासन सचिव के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने
बारां जिले के राजकीय विद्यालय राजपुरा के डमी अध्यापकों और गबन के आरोप में
अध्यापक दंपति विष्णु गर्ग और पत्नि मंजु गर्ग पर धारा 420, 409 गबन की धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
यहां पोषाहार और तनख्वाह के गबन के मामले को लेकिर पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश
दिये गए हैं। दरअसल,राजस्थान
के बारां जिले में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। भजनलाल सरकार प्रदेश के
दो सरकारी शिक्षकों से 9 करोड़ रुपए
वसूलेगी। इस राशि की वसूली के लिए विभाग ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।
बारां के राजपुरा राजकीय विद्यालय के शिक्षक दंपति से 9 करोड़ 31 लाख
50 हजार 373 रुपये की
रिकवरी की जानी है। आरोप है की शिक्षक
दंपति विष्णु गर्ग और मंजू गर्ग डमी शिक्षकों से अध्यापन का काम करवाते थे। गौरतलब है कि बीते 25 सालों से शिक्षक दंपति विष्णु और मंजू गर्ग राजकीय विद्यालय
राजपुरा में पद कार्यरत हैं, लेकिन
दोनों ही विद्यालय नहीं जाकर अपनी जगह डमी अध्यापकों से काम करवाते थे। यहां डमी
अध्यापकों को दोनों की जगह पांच हजार रुपये का मासिक वेतन दिया जाता था। जो डमी
अध्यापक वहां जाता था वह अपने आप को विष्णु गर्ग और मंजू गर्ग बताते थे। बारां
प्रशासन ने दिसंबर 2023 में
विद्यालय पहुंचकर कार्रवाई की थी। यहां पहुंचने पर शिक्षक दंपति स्कूल से गायब
मिले और उनकी जगह दो महिला और एक पुरुष पढ़ाते दिखाई दिए।
जब उनसे पूछा गया की
मंजू गर्ग कहां हैं तो उनको रेजिस्टर में लीव पर दिखाया गया था जबकी विष्णू गर्ग
के हस्ताक्षर रेजिस्टर में थे लेकिन वह स्कूल से नदारद थे। पुलिस ने कार्यवाही
करते हुए दोनों डमी अध्यापकों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी पता लगा है की
शिक्षक दंपति ने बच्चों के पोषाहार में भी फर्जीवाड़ा कर घोटाला कर भारी भरकम राशि
उठा ली है। इस कार्यवाही के बाद से ही दोनों शिक्षक दंपति फरार चल रहे हैं,लेकिन सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए रकम
वसूलने का मामला दर्ज कराया है।


