- Back to Home »
- Tours / Travels »
- रेल दुर्घटना के दौरान सबसे सुरक्षित डिब्बा कौनसा....?
Posted by : achhiduniya
21 June 2024
किसी भी ट्रेन में हादसे में वैसे तो पूरी ट्रेन को ही नुकसान
पहुंचता है और इससे सभी यात्री कहीं न कहीं प्रभावित होते हैं। हालांकि कुछ ऐसे
डिब्बे हैं जिनमें दूसरे कोच की तुलना में नुकसान होने की संभावना कम होती है। जब
भी ट्रेन में कोई ट्रेन आगे से या फिर पीछे से टकराती है तो सबसे पहले और ज्यादा असर जनरल कोच को ही पड़ता है। ठीक इसी तरह अगर कोई ट्रेन दूसरी
ट्रेन से टकराती है तो भी सबसे ज्यादा नुकसान पहले जनरल डिब्बों को ही पहुंचता है।
जनरल डिब्बों में जगह की तुलना में कई गुना यात्री होते हैं,जिससे जान
माल का
नुकसान भी इन्ही डिब्बो में होता है। किसी भी ट्रेन हादसे में सबसे ज्यादा
सुरक्षित रहने की संभावन तभी रहती है अगर आप लोगों के बीच में बैठे हैं। अगर आप सबसे साथ बैठे हैं तो झटका लगने से आप
सीधे ट्रेन की दीवार, फर्श, सीट, विंडो से
नहीं टकराएंगे। इससे आपके चोटिल होने की संभावना कम हो जाती है। कोशिश करें कि
ट्रेन में चाल फेर कम करें। इसके साथ ही कोशिश करें कि जब भी आप अपनी सीट पर बैठे
हैं तो पीछे की तरफ जोर लगाकर बैठें। इससे झटका लगने पर आप अचानक नीचे या फिर आगे
की तरफ नहीं गिरेंगे।
जहां ताज डिब्बे या कोच
की बात करें तो ये कोच हैं एसी कोच। ऐसी कोच को सेफ इसलिए कह सकते हैं कि ये
ट्रेन के बीच में होते हैं।
अगर कोई ट्रेन सामने से भीड़ती है तो एसी कोच में इसका
असर जनरल डिब्बों की तुलना में कम ही पहुंचेगा। इसके साथ ही एसी कोच में जनरल और
स्लीपर कोच की तुलना में भीड़ भी कम होती है इससे नुकसान भी कम होने की गुंजाइश
रहती है। यह बात और है की दुर्घटना के दौरान ट्रेन
पटरी से उतर जाए या ब्रिज से नीचे गिर जाए।


