- Back to Home »
- Job / Education , State News »
- स्कूली शिक्षा में राम और कृष्ण के पाठ पढ़ाने का किया ऐलान...MP-CM डॉ.मोहन यादव ने
Posted by : achhiduniya
21 June 2024
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में योग दिवस
के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से
बातचीत करते हुए कहा, रामपथ गमन और श्री कृष्ण पथ गमन दो परियोजनाओं को राज्य
सरकार ने अपने हाथ में लिया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को बड़ा
ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य की उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा में राम और
कृष्ण के पाठ पढ़ाए जाएंगे। भगवान राम और कृष्ण राज्य में जिन-जिन स्थानों पर गए
हैं,
उन
स्थानों को राज्य सरकार ने तीर्थ
स्थल के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने
आगामी योजना का जिक्र करते हुए कहा, भगवान राम और कृष्ण की
उपलब्धियों को उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में भी शामिल करने वाले
हैं, क्योंकि बच्चों और छात्रों को राम और कृष्ण की राह
बतानी जरूरी है। भाजपा की घोषणा पत्र में भी जो बातें कही गई हैं उन पर सरकार गठन
के बाद से फैसला लेना शुरू कर दिया है। राज्य में राम पथ गमन
योजना पर सरकार लंबे अरसे से काम कर रही है। यह वे स्थल हैं जहां से भगवान राम
वनवास काल में गुजरे थे। इन स्थलों को विशेष तौर पर विकसित कर तीर्थ स्थल बनाने की
सरकार की योजना है। सरकार ने इसके लिए कुछ जिलों का चयन भी कर लिया है। इससे पहले
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश में उत्साह और उमंग के साथ
लोगों ने योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी में आयोजित राज्य
स्तरीय योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

