- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- तलाक के बाद सच्चे प्यार की तलाश में टैनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा….
Posted by : achhiduniya
04 June 2024
साल 2010 में क्रिकेटर शोएब मलिक सानिया
मिर्जा की शादी हुई थी। इस कपल का एक बेटा भी है। किन्तु सानिया और शोएब का ये
रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। शोएब और सानिया का तलाक
हो चुका है। जहां सानिया अकेले अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं
वहीं शोएब ने तलाक के बाद तीसरी शादी कर ली है। वहीं सानिया अब लव
इंटरेस्ट ढूंढ रही हैं। उन्होंने कपिल शर्मा के शो में खुलासा किया
है। प्रोमो में कपिल शर्मा सानिया और मैरी के
साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। जहां मैरी कॉम सानिया और सायना में कंफ्यूज होती नजर आईं तो वहीं कपिल
मैरी को उनकी शादी के लिए भी छेड़ते नजर आए। कपिल ने सानिया को याद दिलाया कि एक बार शाहरुख
खान ने उनके लव इंटरेस्ट का किरदार निभाने का ऑफर किया था,
अगर उनकी लाइफ पर
फिल्म बनती है तो. सानिया इस बात पर कपिल को चुप कराते हुए कहती हैं-अभी मुझे पहले
लव इंटरेस्ट ढूंढना है। सानिया
का ये जवाब सुनने के बाद कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह जोर-जोर से हंसने लगते
हैं।

