- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र चुनावी रुझान पर CM एकनाथ शिंदे ने कही बात
Posted by : achhiduniya
04 June 2024
महाराष्ट्र
में एनडीए को भारी नुकसान होता दिख रहा है,चुनाव आयोग के आंकड़ों को मुताबिक राज्य
में एनडीए को 18 सीटों पर बढ़त है जबकि इंडिया गठबंधन 29
सीटों पर बढ़त बनाए
हुए है। इनमें कई सीटों पर फाइनल रिजल्ट भी आ चुके हैं। साल 2019
में महाराष्ट्र में NDA ने कुल 41
सीटें जीती थीं,
जिसमें बीजेपी ने
अकेले 23 सीटों पर विजय पताका लहराया था। वहीं
शिवसेना को 18 सीटों पर जीत मिली थी। ये वो शिवसेना थी,
जिसके मुखिया उद्धव
ठाकरे हुआ करते थे। महाराष्ट्र सीएम एकनाथ
शिंदे ने कहा कि देश की जनता
द्वारा दिया गया जनादेश प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास दर्शाने वाला है। शिंदे ने कहा,एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी
तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री होने जा रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा,एनडीए का घटक दल होने के नाते शिवसेना हमेशा साथ है। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश
प्रगति पथ पर अग्रसर रहा है। अगले पांच वर्ष भी यह रफ़्तार कायम रहेगी, मैं ऐसा विश्वास व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा,ठाणे से हमारे उम्मीदवार नरेश म्हस्के को
भारी जीत हासिल हुई है। मैं इन्हें बधाई देता हूं। वे ठाणे लोकसभा का विकास करेंगे।
मैं सभी का और PM मोदी का अभिनंदन करता हूं,
वे तीसरी बार
प्रधानमंत्री बनेंगे। पीएम
मोदी विकास के
एजेंडे पर चुनाव लड़ रहे थे। इस देश की जनता ने विकास को वोट दिया है,जिन लोगों ने
कहा था कि पीएम मोदी को तड़ीपार करो,
उन लोगों को सत्ता
से दूर रखकर जनता ने तड़ीपार कर दिया है।

