- Back to Home »
- Politics , Suggestion / Opinion »
- बैसाखी पर सवार जल्द गिरेगी मोदी सरकार निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने की भविष्यवाणी...
Posted by : achhiduniya
11 June 2024
बतौर निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने चौथी बार चुनाव जीता
है। मंगलवार को एक निजी चैनल से खास इंटरव्यू में पप्पू यादव ने ये बातें कही। INDIA अलायंस की तरफ से नीतीश कुमार को पीएम
पद का ऑफर दिए जाने के JDU नेता
केसी त्यागी के दावों पर उन्होंने कहा,अगर
नीतीश कुमार को पीएम बनने का मौका मिला, तो जल्दी
बन जाना चाहिए। इससे बिहार का भला हो जाएगा। आज तक कोई वहां से पीएम नहीं बना है। पीएम
बनते ही उन्हें बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की फाइल मंगवा लेनी चाहिए।
अग्निवीर योजना को खत्म कर देना चाहिए। बस आप जिंदगीभर के लिए हीरो हो जाएंगे। पप्पू
यादव ने इस दौरान केंद्र की NDA सरकार के जल्द ही गिरने की भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा,एक दिन आएगा जब दल टूटेंगे। यह मोदी सरकार नहीं है। यह NDA सरकार है। सबसे पहले चंद्रबाबू नायडू जिद करेंगे,क्योंकि
नरेंद्र मोदी का मिजाज साउथ वाला नहीं है। अहंकार और नफरत की राजनीति साउथ में
नहीं होती है। जब डाल टूटने लगेंगे, तो नीतीश
कुमार कितने दिन बचेंगे। उनकी भी जमीन खिसकेगी। बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ FIR दर्ज हुई
है।
उन पर एक फर्नीचर व्यापारी से 1 करोड़
रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। हालांकि, पप्पू यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
उन्होंने कहा
कि बिहार में जंगलराज है। पप्पू ने इस दौरान नीतीश कुमार से विनती भी की। उन्होंने
कहा,हाथ जोड़कर पप्पू यादव से विनती
है कि बिहार और देश को बचा लें। पप्पू यादव ने केंद्र की NDA सरकार के लिए भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि ये मोदी
सरकार नहीं है। ये ज्यादा दिन नहीं चलेगी।


