- Back to Home »
- National News »
- पीएम मोदी द्वारा 125 दिन की रणनिती तय काम शुरू....
Posted by : achhiduniya
11 June 2024
पुनः
एक बार निर्वाचित मोदी सरकार ने 125 दिन के एजेंडा पर काम शुरू कर दिया। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान प्राथमिकता आर्थिक सुधार की प्रक्रिया को
आगे बढ़ाने, इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सुधार और कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में
विकास की प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाने पर होगी। मोदी मंत्रिमंडल में सोमवार को मंत्रालय के बंटवारे के 14 घंटे के अंदर ही
केंद्रीय मंत्रियों ने एक के बाद एक अहम सरकारी विभागों का चार्ज लेकर
प्रधानमंत्री द्वारा तय 125 दिन के एजेंडे पर काम करना शुरू कर दिया। पंचायती
राज और पशुपालन राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने कहा,प्रधानमंत्री की प्राथमिकता किसान की आय दोगुना करने की है।
खेती के साथ-साथ किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है। पशुपालन के द्वारा, मछली पालन के द्वारा, ड्रिप इरीगेशन के द्वारा, फूलों और फलों की खेती, प्राकृतिक खेती। इनके द्वारा हम किसानों की आय दोगुनी कर
सकते हैं। पशुओं के नस्ल में सुधार से भी किसान की आय बढ़ाई जा सकती है। किसान की
आय दोगुनी पशुपालन के जरिए की जा सकती है। पशुपालन राज्य मंत्री के तौर पर यह
हमारी प्राथमिकता होगी। वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा आर्थिक सुधार की प्रक्रिया को जारी
रखना होगा।
उनके मुताबिक बैंक का निजीकरण और पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज के
निजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ना होगा। श्रम कानून में सुधार को लागू करने पर फोकस करना
होगा और पिछले 10 साल में
जो इकोनामिक रिफॉर्म्स किए गए हैं उन्हें आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण होगा। साथ ही नयी सरकार का फोकस ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के
लिए मौजूदा बड़ी योजनाओं को तेज़ी से कार्यान्वित करने पर भी होगा। सोमवार को मोदी
कैबिनेट ने पहले ही फैसले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी
इलाकों में गरीबों के लिए 3 करोड़ नए
घर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।


