- Back to Home »
- Discussion , Politics »
- जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया...राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा
Posted by : achhiduniya
04 June 2024
सात चरणों में
लोकसभा के चुनाव संपन्न हुए और मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू हुई।
शुरुआती रुझानों में ही इंडिया गठबंधन की परफॉर्मेंस बेहतर दिखी। खासकर यूपी में
समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ना कांग्रेस के लिए बेहतर साबित हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस
में कहा कि यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है, मेरे
दिमाग़ में पहले से ही था कि जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट फ्रीज किया, पार्टियों को तोड़ा और सीएम को जेल में डाला, हमारी लड़ाई सिर्फ भाजपा से ही नहीं थी, बल्कि इन सभी जांच एजेंसियों के साथ भी थी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सब नेताओं ने
गठबंधन के सभी साथियों की इज़्ज़त की, कांग्रेस पार्टी ने
एक नया विज़न हिंदुस्तान को इंडिया गठबंधन के रूप में दिया है। अडानी जी और मोदी जी का सीधा रिलेशनशिप है।
करप्शन पर जनता ने साफ कह दिया है कि
देश में हमें पीएम मोदी और अमित शाह नहीं चाहिए। राहुल ने कहा कि भारत की जनता ने
संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। हमने आवाज दी और देश की वंचित और गरीब आबादी
अपने अधिकारों की रक्षा के लिए INDIA के साथ
खड़ी हो गयी। गठबंधन के सभी साथियों और कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को
बधाई।
यह चुनाव संविधान बचाने का है और हिंदुस्तान
को देश के ग़रीब लोगों ने बचाया है। मज़दूरों ने गरीबों ने
आदिवासियों ने इस देश को बचाया है। हम अपने वादों पर ज़रूर अमल करेंगे। हम अपने
इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ मिलेंगे और फिर उनके साथ आगे की रणनीति तय
करेंगे।


