- Back to Home »
- National News »
- जनता-जनार्दन ने विश्वास जताया स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं...पीएम मोदी
Posted by : achhiduniya
04 June 2024
एनडीए अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार चुका है। ऐसे में यह तय है कि पीएम मोदी एक
बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। इस बार इंडिया गठबंधन ने भी मजदूत उपस्थिति दर्ज
कराई है। कांग्रेस अपने दम पर करीब 100 सीटें
जीतते दिख रही है जबकि इंडिया गठबंधन 200 से
ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के
रिजल्ट पर पहली बार बयान दिया है। एक्स हैंडल पर ट्वीट कर उन्होंने कहा कि देश की
जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के
इतिहास
में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस
स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों को विश्वास
दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी
कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है मैं इसके लिए उनका हृदय से
आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।

