- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- कृषि मंत्रालय संभालते ही शिवराज सिंह चौहान ने की दालों की बड़ती कीमतों को लेकर आत्मनिर्भरता पर चर्चा....
कृषि मंत्रालय संभालते ही शिवराज सिंह चौहान ने की दालों की बड़ती कीमतों को लेकर आत्मनिर्भरता पर चर्चा....
Posted by : achhiduniya
21 June 2024
मोदी सरकार के 3 कार्यकाल में मध्य प्रदेश के पूर्व
मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता व केंद्रीय कृषि एवं किसान
कल्याण मंत्री बनाए गए शिवराज सिंह चौहान ने
शुक्रवार को कृषि भवन में 8 राज्यों के कृषि मंत्रियों के
साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा था देश में
दालों को लेकर आत्मनिर्भरता। शिवराज ने राज्यों के कृषि
मंत्रियों के साथ देश में दालों को लेकर आत्मनिर्भरता पर चर्चा की है। कृषि भवन में हुई बैठक
में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खरीफ का सीजन शुरू हो गया
है। यह
समय राज्यों के साथ चर्चा और योजना बनाने का है। शिवराज ने कहा कि हमें सामूहिक
प्रयासों से अरहर, मसूर और उड़द के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना होगा।
शिवराज ने देश में दलहन में आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र और राज्य
सरकार द्वारा सामूहिक प्रयासों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा भी की है। शिवराज ने कहा कि अगर हम सब साथ मिलकर काम
करें तो 2 साल में दाल के आयात पर निर्भरता को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं।
शिवराज ने आगे कहा कि हम सभी को खरीफ की 3 महत्वपूर्ण दलहनी फसलें
अरहर, उड़द और मूंग पर जोर देना होगा। इस बैठक में राज्यमंत्री
रामनाथ ठाकुर और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

