- Back to Home »
- International News »
- ताजिकिस्तान में हिजाब और बुर्के पहनने के साथ दाढ़ी रखने पर भी लगा प्रतिबंध….
Posted by : achhiduniya
21 June 2024
ताजिकिस्तान की सरकार हिजाब और बुर्का बैन को लागू करने जा रही
है,हालांकि इससे पूरे देश में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताजिकिस्तान में शादी और अंत्येष्टि भोज पर भी रोक लगी हुई है। ताजिकिस्तान में दाढ़ी रखने पर भी
प्रतिबंध है, यानी की
सभी पुरुषों को दाढ़ी कटवाना जरूरी है। यहां इस्लामिक किताबों को बेचने पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। मध्य एशिया के मुस्लिम देश ताजिकिस्तान
ने बड़ा फैसला लिया है। देश की
संसद ने हिजाब और बुर्का जैसे इस्लामिक पहनावे पर रोक लगाने के लिए कानून पारित कर
दिया है। कानून
पारित होने से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। सोवियत संघ से
अलग हुआ ताजिकिस्तान
एक मुस्लिम बहुल देश है। इस देश की
सीमा तालिबान शासित अफगानिस्तान से भी मिलती है। इन देशों के पड़ोसी होने के कारण, आशंका ये भी बनी हुई है कि कानून लागू होने के बाद विवाद बढ़
सकता है। अफगानिस्तान
में बुर्का पहनना अनिवार्य है। ताजिकिस्तान की संसद ने 19 जून को ये विधेयक पारित किया था। इसमें ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा
के दौरान बच्चों को विदेशी पहनावे पर रोक लगाने का प्रावधान है। दोनों ही सदनों से इस विधेयक को
पारित कर दिया गया है। विधेयक में
विदेशी परिधानों को पहनने पर रोक लगाने की सिफारिश कर दी थी।
विधेयक पर चर्चा के दौरान
ताजिकिस्तान संसद ने कहा कि बुर्का जो महिलाओं के चेहरे को ढकता है वो ताजिक
परंपरा और संस्कृति का हिस्सा नहीं है। इसी कारण ऐसे विदेश पहनावे को उनके देश में प्रतिबंध किया जाता
है। राष्ट्रपति
रुस्तम इमोमाली की अध्यक्षता में संसद के 18वें सत्र में कानून में ये बदलाव किया गया है। नए नियमों का पालन न करने पर
लोगों पर भारी जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया गया है। इस विधेयक के मुताबिक व्यक्तियों
पर 7,920 सोमोनी तक
का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, कंपनियों
पर 39,500 सोमोनी तक
का जुर्माना लगाया जा सकता है। धार्मिक नेताओं ने हालांकि, इससे भी ज्यादा जुर्माना लगाने की बात कही है।



