Posted by : achhiduniya 17 June 2024

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2020 में की गई घोषणा के तहत टैक्स स्लैबों के अलावा, दोनों ही टैक्स व्यवस्थाओं में सालाना आय ₹5 लाख से कम रह जाने की स्थिति में इन्कम टैक्स एक्ट की धारा 87ए के तहत टैक्सपेयरों को छूट दी गई थी, जिससे करदाता की समूची टैक्स देनदारी खत्म हो जाती थी, यानी जिनकी कमाई ₹5 लाख से कम रह जाती थी, उन्हें कोई इन्कम टैक्स नहीं देना पड़ता था। यहां भी ध्यान देने योग्य बात यह है कि आय अगर ₹5 लाख से ज़्यादा हो, तो ₹2.5 लाख से ऊपर की समूची रकम पर लागू होने वाली स्लैब के हिसाब से इन्कम टैक्स चुकाना पड़ता हैभले ही आपने पुरानी टैक्स व्यवस्था चुनी हो, या नई टैक्स व्यवस्था. लेकिन फिर वर्ष 
2023 के बजट में की गई घोषणा के ज़रिये टैक्स स्लैबों के साथ-साथ धारा 87ए के तहत छूट की सीमा में भी बदलाव किया गया। अब वित्तवर्ष 2023-2024 की ITR फ़ाइल करने जा रहे टैक्सपेयरों को इसका फ़ायदा मिल सकेगा। उन्हें अब ₹5 लाख के स्थान पर ₹7 लाख तक की आय होने पर टैक्स से पूरी छूट दे दी जाएगी, लेकिन इसका फ़ायदा सिर्फ़ उन्हें मिलेगा, जो नई टैक्स व्यवस्था अपना लेंगे। पुरानी टैक्स व्यवस्था में बने रहने वालों को ₹5 लाख से ज़्यादा आय होते ही आयकर चुकाना होगा। एक बात और ध्यान रखने योग्य है कि यह छूट वित्तवर्ष 2023-24 की आय का हिसाब-किताब करते वक्त यानी ITR फ़ाइल करते वक्त ही दी जाएगी। 
वैसे, जो करदाता छोटी बचत योजनाओं में निवेश किया करते हैं या जीवन बीमा पॉलिसियां खरीद चुके हैं और प्रीमियम अदा कर रहे हैं या जिन्होंने पीपीएफ़ खाता खुलवा रखा है या घर के लिए होम लोन लिया है या किराये के मकान में रहकर मकान किराया भत्ते में HRA Exemption हासिल करते हैं, उनके लिए पुरानी टैक्स व्यवस्था ही बेहतर बताई जाती है। मोटे तौर पर कहा जाए, तो जो टैक्सपेयर मानक कटौती, यानी Standard Deduction के अलावा अलग-अलग मदों में कुल मिलाकर ₹3 लाख या उससे ज़्यादा Exemptions या Deductions हासिल करते हैं, उनके लिए पुरानी टैक्स व्यवस्था ही बेहतर रहेगी। इसलिए, जब आप ITR, यानी इनकम टैक्स रिटर्न फ़ाइल करें, तो पूरा हिसाब लगाकर ही फ़ायदेमंद टैक्स व्यवस्था चुननी चाहिए। अगर किसी टैक्सपेयर ने एक बार New Tax Regime, यानी नई टैक्स व्यवस्था को चुन लिया, तो फिर वह चाहकर भी Old Tax Regime, यानी पुरानी टैक्स व्यवस्था को नहीं चुन सकता,लेकिन इस तरह की ख़बरें अफ़वाह ही हैं और पूरी तरह सच नहीं हैं।
असलियत यह है कि नियमानुसार सिर्फ़ बिज़नेस क्लास टैक्सपेयरजो वेतनभोगी या पेंशनर नहीं हैं, ही एक बार नई टैक्स व्यवस्था चुनने के बाद पुरानी टैक्स व्यवस्था पर नहीं लौट सकेंगे। वेतनभोगियों, यानी सैलरीड क्लास के लिए नई या पुरानी टैक्स व्यवस्था चुनने का विकल्प हर वर्ष उपलब्ध रहेगा यानी एक बार नई टैक्स व्यवस्था चुनने के बावजूद वह चाहे, तो अगले साल पुरानी टैक्स व्यवस्था पर लौट सकता है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल, यानी बजट 2023 की स्पीच के दौरान मध्यम वर्ग, यानी मिडिल क्लास को इन्कम टैक्स में राहत देने के लिए ₹7 लाख से कम सालाना आमदनी वाले टैक्सपेयरों को टैक्स से पूरी तरह छूट दे दी।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'।@ बंगाल SIR की लड़ाई दिल्ली तक आई, लगातार दूसरे दिन ममता का हमला, कहा- घुसपैठ के लिए केंद्र जिम्मेदार।@ किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं हुआ,टैरिफ डील पर सरकार के सूत्रों ने साफ की पूरी बात।@ राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण पर यार पर तकरार, BJP सांसदों ने जताई आपत्ति।@ शराब पीकर आए 15 साल के लड़के की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत, पिता ने पब मालिक को ठहराया जिम्मेपदार।@ दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन डिलीवरी बॉय ने एक कारोबारी की हेलमेट से पीट- पीटकर की हत्या।@ अभिमन्यु' प्रयोग-मध्य प्रदेश के अस्पतालों में बनाए जाएंगे गर्भ संस्कार कक्ष’।@ दिल्ली मेट्रो के 6 नए कॉरिडोर, 84 नए स्टेशनों से चमकेगी राजधानी, गोल्डन-ग्रीन लाइन से जुड़ेगा शहर का हर कोना।@ दुनिया देखेगी भारत के 'विक्रांत' की ताकत, 18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं।@ विभिन्न राज्यों में धर्मांतरण कानूनों की वैधता मामला-सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की पीठ करेगी सुनवाई।@ मणिपुर में सरकार गठन की तैयारी शुरू, BJP ने तरुण चुग को नियुक्त किया पर्यवेक्षक।@ Gen Z के जल्दी जॉब छोड़ने पर उन्हें शर्मिंदा ना करें, शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने दी बड़ी सलाह।@ मुश्किलों में राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में सरेंडर करने का आदेश।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -