- Back to Home »
- National News , Politics »
- जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया फ्री का राशन उन्हे दें बाकी के लिए फ्री का राशन बंद कर दें...अर्जुन गुप्ता
जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया फ्री का राशन उन्हे दें बाकी के लिए फ्री का राशन बंद कर दें...अर्जुन गुप्ता
Posted by : achhiduniya
19 June 2024
महाराष्ट्र
में उत्तर भारतीय मोर्चा- बीजेपी के उपाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने पीएम मोदी के नाम
चिट्ठी में लिखा,आपके नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने
की तैयारी में है। पिछले 60 वर्षों से कांग्रेस और उनके सहयोगी दल
सिर्फ जनता को वोट के खातिर मूर्ख बनाने का काम किया। आपके 10
वर्षों में भारत
का विकास पूरी दुनिया में प्रचलित हो गया। इसके बावजूद इस तरह का मतदान। पीएम
मोदी के नाम
पार्टी के एक नेता द्वारा लिखी गई चिट्ठी से यह जाहिर हो गया है। जिन्होंने यह
अपील की है कि केवल उन्हें को फ्री का राशन दिया जाए जिन्होंने
बीजेपी वोट दिया है।
अर्जुन गुप्ता ने कहा,हम जैसे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा
दिया। इसलिए फ्री का राशन बंद कर दिया जाए और दिया जाए तो उन्हीं को जिन्होंने
मतदान किया हो, मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मेरे
पत्र पर आपकी विशेष दया दृष्टि होगी। दरअसल,महाराष्ट्र में बीजेपी ने 2019
के लोकसभा चुनाव
में 23 सीटें जीती थीं,लेकिन इस बार आधी से भी कम
सीटें जीती हैं। बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 9
सीटें जीती हैं।
इनमें जलगांव, रावेर, अकोला, नागपुर, पालघर, मुंबई उत्तर, पुणे, सतारा और रत्नीगिरी-सिंधुदुर्ग है।
वहीं वोट शेयर की बात करें तो इसमें ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है। बीजेपी को 2019
में 27.84
प्रतिशत वोट
मिले थे जबकि 2024 लोकसभा चुनाव
में 26.18
प्रतिशत वोट
मिला।

