- Back to Home »
- Politics »
- इंडिया गठबंधन कांग्रेस-आप में आई दरार, आगे गठबंधन नहीं….
Posted by : achhiduniya
11 June 2024
लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने हरियाणा में
पांच सीटें जीतीं। वहीं, 2019 में पार्टी यहां खाता तक
नहीं खोल पाई थी। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा की सभी 10 सीटें जीती थीं, लेकिन 2024 में उसे पांच सीटों का
नुकसान हुआ और इतनी ही सीटें कांग्रेस के खाते में चली गईं। बीजेपी और कांग्रेस
दोनों ने हरियाणा में पांच-पांच सीटें जीतीं। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के साथ ही
इंडिया गठबंधन बिखरता नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि हरियाणा
में वह कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों
पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार हैं। आप पार्टी हरियाणा
के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी
का गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अकेले ही
चुनाव लड़ेगी। अनुराग ढांडा ने कहा हरियाणा में हमारा
गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव में था। आम आदमी पार्टी विधान सभा चुनाव में नब्बे की
नब्बे सीटों पर अलग चुनाव लड़ेगी। इंडिया गठबंधन में रह कर हरियाणा पंजाब में
बेहतर रिजल्ट आया, मगर हम कुरुक्षेत्र सीट पर कम मार्जन से हारे। पार्टी
चंडीगढ़ में एक मीटिंग कर इसकी समीक्षा करेगी।
आप के बिना यह संभव नहीं था। आप पार्टी हरियाणा में
तीसरे विकल्प के रूप में उभरी है। हमे एक सीट पर JJP,INLD,BSP से ज्यादा वोट मिले हैं।
हरियाणा के विधान सभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाएंगे और सभी सीटों पर आप
उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार है। ऐसे में इसी साल अक्टूबर
के महीने तक होने वाले विधानसभा चुनाव काफी रोचक हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव में
बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय लड़ाई होगी।


