- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- EVM की पारदर्शिता पर फिर सवालिया निशान....?
Posted by : achhiduniya
17 June 2024
एलन मस्क ने x पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा
कि मशीनों को हैक किया जा सकता है, बस उसके बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति ने तूल पकड़ लिया
और सियासी घमासान मच गया। राहुल गांधी के ईवीएम पर उठाए गए सवाल के बाद सपा मुखिया
अखिलेश यादव भी इसमें उतर गए। उन्होंने
सवाल उठाते हुए कहा था कि बैलेट पेपर से चुनाव हों। टेक्नॉलजी समस्याओं को दूर
करने के लिए होती है, अगर वही मुश्किलों की वजह बन जाए, तो उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। हालांकि राहुल और अखिलेश के
बयान के बाद
बीजेपी की तरफ से अमित मालवीय और राजीव चंद्रशेखर ने मोर्चा संभालते हुए एलन मस्क
और विपक्षी नेताओं को जवाब दिया। शिवसेना [UBT] नेता आदित्य
ठाकरे ने मुंबई उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में अशांति के कारण अदालत जाने का फैसला किया है। उद्धव ठाकरे गुट
की शिवसेना के नेता अनिल परब ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि 19 राउंड की चुनावी गिनती के बाद जैसे-जैसे नतीजे के आंकड़े करीब आ रहे थें,पारदर्शिता खत्म
हो गई। पहले आरओ हर एक राउंड के बाद मतदान के आंकड़ों की घोषणा करते थे,लेकिन 19 राउंड के बाद ये प्रक्रिया रोक दी गई।
इसके
बाद अनिल परब ने कहा कि 22वें राउंड में सीधे नंबर बता दिए गए। अनिल परब ने कहा हमारे प्रतिनिधि और एआरओ
के वोटों के बीच 650 वोटों का अंतर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ईवीएम को लेकर लगाए गए
आरोपों के बाद इस संसदीय क्षेत्र के चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर
ईवीएम को लेकर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। हालांकि उसके बाद
भी इस मतदान केंद्र में प्रत्याशी एकनाथ शिंदे के प्रतिनिधि रवींद्र वायकर के
मोबाइल फोन पर मामला दर्ज किया गया है।


