- Back to Home »
- Tours / Travels »
- रेलवे का कोई माई-.बाप नहीं.रेल हादसे पर बोली... PB-CM बनर्जी
Posted by : achhiduniya
17 June 2024
सीएम ममता बनर्जी ने कहा मैंने रेल मिनिस्टर रहते हुए एंटी कोलेजन डिवाइस सिस्टम
पेश किया था, लेकिन अब ट्रेनों में इसका इस्तेमाल नहीं होता। इस समय रेल बहुत ही
दयनीय स्थिति से गुजर रहा है। उन्होंने कहा ये घटना और ज्यादा खतरनाक हो सकता थी।
इसमें करीब 70 से 80 लोग घायल हैं और 20 लोग की हालत बहुत क्रिटिकल है। बहुत सी डेड बॉडी ऐसी हैं जिनकी कोई पहचान नहीं
हो पाई है। ममता बनर्जी ने कहा जब तक रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म नहीं हुआ। हम वहीं
डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए खड़े रहें। कम
फ्लाइट्स का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने
कहा कि आने जाने के लिए नार्थ बंगाल से कोलकाता के लिए फ्लाइट बहुत कम हैं। इस
हादसे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। खरगे ने आरोप लगाते हुए
कहा कि पिछले 10 सालों में मोदी सरकार रेल मंत्रालय के घोर कुप्रबंधन में लिप्त रही है।

